फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water flowing on the road, pedestrians are facing problems in traffic

Jhansi News: सड़क पर बह रहा पानी, आवागमन में राहगीर परेशान

Wed, 04 Jun 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Water flowing on the road, pedestrians are facing problems in traffic

विज्ञापन




रानीपुर। ग्राम लुहरगांव में कालका मंदिर रास्ते में रामसिंह यादव के मकान से परसादी के मकान तक सड़क पूरी तरह उखड़ी है। नालियां टूट जाने से पानी सड़क पर बह रहा है जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामवासियों ने बताया कि इस रास्ते में आगे भी मानसिंह दिनकर की दुकान की तरफ सफाई न होने के कारण तथा नाली टूट जाने से वहां सड़क पर कीचड़ एवं पानी भरा हुआ है। इससे आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम वासियों का कहना है कि आगे बरसात का मौसम आ रहा है। यदि सड़क की सफाई एवं नालियां नहीं बनाई गईं तो मोहल्लावासियों एवं अन्य लोगों को बरसात के मौसम में कीचड़ से ही होकर निकलना पड़ेगा। ग्रामवासियों ने अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed