फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water crisis deepens due to indifference of rain, demand for tankers increases

Jhansi News: बारिश की बेरुखी से गहराने लगा जल संकट, टैंकरों की बढ़ी मांग

Wed, 26 Jun 2024 07:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens due to indifference of rain, demand for tankers increases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बारिश की बेरुखी से कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। जल संस्थान साढ़े तेरह सौ स्थानों पर टैंकरों से पानी पहुंचाने का दावा कर रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस है। शहर के कई स्थानों पर पीने के पानी के लिए भी लोगों को दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है।
गर्मी शुरू होते ही महानगर में कई इलाकों का भूगर्भ जल स्तर नीचे चला गया था। इससे कई मोहल्लों में जलसंकट खड़ा हो गया। समाधान के लिए जल संस्थान द्वारा टैंकरों से जलापूर्ति शुरू की गई थी। शुरुआत में पांच सौ स्थानों पर टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा था। लेकिन, लगातार बढ़ रही मांग के कारण वर्तमान में साढ़े तेरह सौ स्थानों पर टैंकरों से जलापूर्ति का दावा किया जा रहा है। महानगर के अधिकांश इलाकों में नलों में पानी नहीं आने के कारण समस्या ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया है। इससे लगातार टैंकरों की मांग बढ़ती जा रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि साढ़े तेरह सौ से अधिक स्थानों पर टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। मांग बढ़ने पर टैंकरों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

जल संस्थान के अफसर नहीं उठाते फोन : समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है। इसके लिए कर्मचारी भी नियुक्त हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सराय निवासी अब्बास खान, नंदनपुरा की सुनीता वर्मा व आवास विकास कॉलोनी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि शिकायत के लिए जल संस्थान के महाप्रबंधक राकेश यादव के मोबाइल पर फोन किया जाता है तो घंटी तो जाती है, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया जाता। इसके अलावा अधिशासी अभियंता संजीव कुमार और अवर अभियंता भी आम लोगों के फोन नहीं उठाते। महाप्रबंधक राकेश कुमार यादव ने बताया कि मीटिंग अथवा किसी आवश्यक कार्य के चलते फोन नहीं उठाने पर व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article