{"_id":"a78dce148dd5021df88cfac545ef1dc0","slug":"water-coolers-and-solar-lights-will-be-on-shrines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों पर लगेंगे वाटर कूलर व सोलर लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों पर लगेंगे वाटर कूलर व सोलर लाइट
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने अब धार्मिक स्थलों की सुविधाओं की सुध ली है। आस्था के इन स्थानों पर वाटर कूलर व सोलर लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। स्थलों की सूची मांगी गई है।
नगरीय क्षेत्रों में स्थित सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इन स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को वाटर कूलर तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाने की तैयारी है। धार्मिक स्थलों पर दो - दो सोलर लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए धन की व्यवस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ की अवस्थापना निधि से की जाएगी। परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने धार्मिक स्थलों का सर्वेक्षण कराकर सूची उपलब्ध कराने को कहा है। सूची 15 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन में स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। निकायों से यह सूची मांगी गईं हैं।