फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   warm

पारा 41 डिग्री पार, भीषण गर्मी के लिए रहिए तैयार

Tue, 14 Apr 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
warm
warm
झांसी। इस बार भीषण गर्मी के लिए तैयार रहिए। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार सर्दी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद इस सीजन भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। इसकी झलक दिखनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लॉकडाउन के चलते इलेक्ट्रीशियन, कूलर, एसी की दुकानें बंद हैं। इस कारण घरों में कूलर, एसी की सर्विसिंग नहीं हो पा रही। इससे गर्मी के चलते लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तीन अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस सप्ताह 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था लेकिन सोमवार को 41 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, गर्मी में अब लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद पारा और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त पानी पिएं, धूप से बचें
जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता का कहना है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोग अधिक से अधिक पानी पिएं। घरों में रहकर ही शिकंजी, संतरे व विटामिन सी से युक्त फलों का सेवन करें। यह फायदेमंद है। तले भुने भोजन की जगह सुपाच्य भोजन लें। जहां तक संभव हो धूप में काम करने से बचें।

‘कुछ समय पहले आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सालों जैसी गर्मी अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू नहीं हो पाई। लेकिन अब आगे आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा।’
मुकेश चंद्र, मौसम वैज्ञानिक
आगे और बढ़ सकता पारा
दिन अधिकतम तापमान
मंगलवार 41 25
बुधवार 41 26
बृहस्पतिवार 42 24
शुक्रवार 41 23
शनिवार 42 23
रविवार 42 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed