फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Walk on the ideals of Maharishi Valmiki

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलें

Mon, 17 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Walk on the ideals of Maharishi Valmiki
cultural news - फोटो : demo
महर्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। समाजसेवियों ने जगह- जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। कांग्रेस नेता राहुल रिछारिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से महर्षि के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर निगम कैंपस से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से होती हुई कैंपस में समाप्त हुई। इसी तरह वाल्मीकि समाज ने सीपरी बाजार स्थित मसीहा गंज में शोभायात्रा निकाली। इसका समापन वाल्मीकि मंदिर मसीहा गंज में हुआ। इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद पाया। इसी तरह अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ झांसी कैंट में महर्षि की शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह रहे। उन्होंने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा पब्लिक पार्क होेते हुए तोपखाना बाजार वाल्मीकि मंदिर में समाप्त हुई। इस मौके पर पूर्व उप सभापति भरत यादव, पार्षद नीरज, राजकुमार वाल्मीकि, बलराम गुप्ता, सुनील बंसल, अब्दुल रईस उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी तरह सिमरावारी बीएचईल से निकाली गई शोभायात्रा भेल के गेट नंबर चार स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में संपन्न हुई। यहां आरती के बाद भंडारा हुआ। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राहुल रिछारिया, अरविंद यादव, रामचरण, राजेंद्र शर्मा, अजय तिवारी, जहीर अब्बासी, पूरन लाल, प्रीतम नरवारे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्वच्छकार एसोसिएशन ने बड़ा बाजार में महर्षि वाल्मीकि की पूजा- अर्चना की। कार्यक्रम संयोजक अशोक प्याल ने कहा कि महर्षि का आह्वान करने से आत्मबल प्राप्त होता है। इस मौके पर समाज के माते, मुखिया और खलीफाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बालकृष्ण गांचले, अरुण द्विवेदी, कंदन लाल नेता, रमेश प्याल, डी के पथरोड़, प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे।
महर्षि वाल्मीकि नवयुवक समिति मसीहागंज में पूर्व पार्षद संजय चौहान, पवन कुमार, मोहित परमार, राहुल वाल्मीकि, शुभम उपस्थित रहे। नगर निगम में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य जोन कोआर्डिनेटर भूपेंद्र आर्या, जोन कोआर्डिनेटर चंद्रदत्त गौतम, जिलाध्यक्ष मुन्ना पाली, प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा, चंद्रभान आदिम उपस्थित रहे।
उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद वशिष्ठ के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का इलाइट चौराहा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रेम वाल्मीकि, राकेश अमरया, महेंद्र वाल्मीकि, इमरान उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सर्वजन समाज पार्टी के अध्यक्ष शिवचरन लच्छे, आर एस ब्रह्मचारी, महेश नारायण, लालता प्रसाद ने शोभायात्रा का स्वागत किया और गोष्ठी में विचार व्यक्त किए। नवयुवक वाल्मीकि समाज उत्थान समिति ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पूजा- अर्चना की। इस मौके पर शिव कुमार बग्गन, अशोक चौधरी, राकेश सेन, प्रमोद सिहोतिया, अनिल खरे उपस्थित रहे।

बजरंग दल ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पंकज गुप्ता, रामेश्वर मिश्रा, सावन करौसिया, अनूप करौसिया, गोलू गुप्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल ने मालिनों का चौराहा पर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर रोहित गोठनकर, प्रदीप सरावगी, संजीव अग्रवाल, विनीत खटीक, अंशुल शिवहरे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed