{"_id":"5dbf327c8ebc3e01463f5e0b","slug":"wait-is-over-serius-disease-treatment-in-jhansi-jhansi-news-jhs151704570","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, गंभीर रोगों का इलाज भी शहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, गंभीर रोगों का इलाज भी शहर में
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पर बन रहा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार खत्म, गंभीर रोगों का इलाज भी शहर में
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में पांच नवंबर से ओपीडी शुरू हो जाएगा। शासन ने कॉलेज प्रशासन को यह निर्देश दिए हैं। इसके बाद यहां नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी समेत छह यूनिट शुरू होंगी। खासतौर पर कार्डियोलॉजी यूनिट शुरू होने से हृदय रोगियों को काफी फायदा होगा। पिछले तीन महीने से ब्लॉक में ओपीडी शुरू होने की तिथि लगातार बढ़ रही है।
मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण हुआ है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 120 करोड़ और राज्य ने 30 करोड़ रुपये दिए हैं। ब्लॉक में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी विभाग की अलग यूनिट बनी हैं। यहीं पर सभी छह विभाग का ओपीडी चलेगा। हर विभाग में मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड भी होगा, जिसमें 60-60 बेड होंगे। साथ ही, मॉड्यूलर और माइनर ओटी भी होगा। तीन दिन पूर्व लखनऊ में हुई शासन और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों की बैठक में हर हाल में पांच नवंबर से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब नहीं जाना होगा ग्वालियर, दिल्ली
अभी तक हृदय रोगियों को एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी, न्यूरो सर्जरी, गंभीर प्लास्टिक सर्जरी, किडनी के विशेष इलाज के लिए ग्वालियर, कानपुर, दिल्ली, मुंबई आदि महानगरों का रुख करना पड़ता है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आधुनिक जांच व उपचार मिलने से झांसी समेत बुंदेलखंड के मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
पांच नवंबर से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ओपीडी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डॉ. सुधीर कुमार, नोडल अधिकारी
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक
जनता बोली
मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने से मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में ऐसा ब्लॉक खुलना वरदान से कम नहीं है।
- आशीष कुमार पचौरी, बिजौली।
झांसी के किसी भी सरकारी अस्पताल में ह्रदय रोगियों के बेहतर इलाज की सुविधा नहीं है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में अलग से कार्डियोलॉजी यूनिट खुलने से ह्रदय रोगियों को लाभ होगा।
- एलएन शुक्ला, शिवाजी नगर।