फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wait for hours, then have to stand and travel

घंटों करते हैं इंतजार, फिर खड़े-खड़े करनी पड़ती है यात्रा

Sat, 12 Feb 2022 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
wait for hours, then have to stand and travel
झांसी । महानगर के बस स्टैंड से बरुआसागर, निवाड़ी, सकरार, बंगरा, मऊरानीपुर, हरपालपुर, पनवाड़ी, महोबा, बांदा और राठ जाने के लिए यात्रियों को निजी बसों या डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इस मार्ग पर चलने वाली बसों का यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। निजी बसों के आने-जाने की कोई समय सारिणी नहीं है। इससे यात्रियों को खड़े-खड़े यात्रा करनी पड़ रही है, निजी बस संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

चुनाव के चलते रोडवेज में बसों की कमी झेल रहे डिपो की बसें इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों का चक्कर कम लगा रही हैं। साथ ही अधिकतर लंबी दूरी पर चलने वाली बसें कई दिनों से बंद भी चल रही हैं। जिससे कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्यालय आने वाले यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में यातायात सेवा देने के लिए परिवहन विभाग ने 70 निजी बसों को रूट के हिसाब से परमिट जारी किए हैं। लेकिन बस संचालक नियम तोड़ रहे। इन बसों का स्टैंड पर खड़े होने का कोई समय निर्धारित है, इससे बसे सवारी भरने के लिए स्टैंड पर अधिक समय तक खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरुआसागर निवासी प्रवेश ने बताया कि बस संचालक स्टैंड से सवारी भरकर चल देते हैं, लेकिन रास्ते में फिर रोक देते हैं।
जिला अस्पताल दवाई लेने के लिए निजी बस से खड़े-खड़े आए थे। अब फिर निवाड़ी जाना है, बस का इंतजार कर रहे हैं।
आकाश ने बताया कि वह मऊरानीपुर जा रहे हैं, अक्सर झांसी आना होता है, निजी बस संचालकों ने किराया भी बढ़ा दिया है।
विजय ने बताया कि गुरसराय तक जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है, कभी-कभी पूरी यात्रा के खड़े होकर करनी पड़ जाती है।
ऐसी मुझे जानकारी नहीं है, अगर यात्रियों को ऐसी समस्या हो रही है, तो निजी बस संचालकों से बात करके समस्या का समाधान किया जाएगा। - सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed