{"_id":"9d2ab645b5f6972588a4807b4a026bee","slug":"wage-workers-will-this-week-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को इसी सप्ताह मिलेगी मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को इसी सप्ताह मिलेगी मजदूरी
ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कई माह से मजदूरी न मिलने से परेशान मनरेगा के मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। इसी सप्ताह उनकी बकाया मजदूरी मिल जाएगी। मजदूरी के भुगतान के लिए केंद्र सरकार ने तीन सौ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
जिले के मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को पिछले कई माह से मजदूरी नहीं मिली है। मजदूरों को सरकार से दो करोड़ पैतालीस लाख रुपये चाहिए। मजदूरी न मिलने से वह परेशान हैं। केंद्र सरकार ने उनकी समस्या का समाधान करते हुए प्रदेश शासन को मनरेगा मद में तीन सौ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
धन आते ही शासन ने सभी जिलों के मनरेगा प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वह मजदूरों के बकाये की राशि का भुगतान सबसे पहले करें। वहीं, सामान की राशि का भुगतान मजदूरी का भुगतान होने के बाद किया जाएगा। जिले में सर्वाधिक बकाया मजदूरी बामौर ब्लाक में हैं, यहां बकायेदारी 49 लाख रुपये है।
विज्ञापन
बंगरा में 48 लाख, मऊरानीपुर में 39 लाख, गुरसरांय में 35 लाख, चिरगांव में 28 लाख, मोंठ में 27 लाख, बबीना में 11 लाख व बड़ागांव में आठ लाख रुपये की बकायेदारी है। मनरेगा उपायुक्त विकास मिश्रा ने बताया दो-तीन दिन में सभी के बकाये के भुगतान के लिए बिल पास कर दिए जाएंगे। उसके तीन-चार दिन बाद जॉब कार्ड धारकों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।
पचास दिन बढ़ा मनरेगा का कार्य
सरकार ने सूखे की मार से जूझ रहे बुंदेलखंड के लोगों को राहत दी है। सूखाग्रस्त क्षेत्रों में मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को सौ की जगह डेढ़ सौ दिन रोजगार दिया जाएगा। यह आदेश दस दिसंबर से लागू हो जाएगा। इससे उनको सबसे ज्यादा राहत मिलेगी, जो सौ दिन रोजगार ले चुके हैं।