फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Votter list name cut sp accused

दबाव बनाकर मतदाता सूची में जोड़े व हटाए जा रहे हैं नाम

Sun, 31 Jan 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Votter list name cut sp accused
झांसी। शनिवार को समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दबाव बनाकर मतदाता सूची में नाम जोड़े और हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विकास भवन में ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन के कुछ अधिकारी सत्ता के दबाव में निर्वाचक नामावलियों में गड़बड़ियां कर क्षेत्रवासियों का नाम हटवाने का काम कर रहे हैं। 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया था। बावजूद, इसके सत्तापक्ष के लोग कुछ लोगों के नाम अपनी मनमर्जी से हटवाना व जुड़वाना चाहते हैं। झांसी तहसील के ग्राम बरुआपुरा, मोंठ की ग्राम पंचायत सिमथरी, नरी, निवी, बेहटा, संत, भरतपुर, देदर व टहरौली तहसील के दिनेरी, फूलखिरिया व सिकरी खुर्द में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण मतदाता सूची में परिवर्तन न किया जाए। अन्यथा सपा आंदोलन की राह पकड़ेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर चंद्रप्रकाश मिश्रा, शकील खान, तनवीर आलम, विजय झांसिया, प्रतिपाल सिंह, अमित कुशवाहा, बंटी खटीक, प्रकाश यादव, हनीफ मंसूरी, फारुख शेख, आनंद यादव, प्रेम बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed