{"_id":"6206bedee911c701964d4090","slug":"voting-is-not-only-a-right-it-is-also-a-duty-everyone-should-fulfill-it-jhansi-news-jhs2147972141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है... सभी निभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है... सभी निभाएं
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला की ओर से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत शुक्रवार को संवाद का आयोजन हुआ, जिसमें बुद्धिजीवी मतदाताओं ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में बुंदेलखंड जन शिक्षा उत्थान समिति के अध्यक्ष तरुण अरोरा ने कहा कि मतदान दिवस राष्ट्रीय पर्व से कम नहीं होता है। इसका सभी को सहभागी बनना चाहिए। विवेक कुमार शाक्य ने कहा कि वह हमेशा पूरे परिवार के साथ वोट डालने जाते हैं। औरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। रणधीर सिंह ने कहा कि वोट किसी को भी दें, कोई प्रत्याशी पसंद न आए तो नोटा विकल्प चुनें, परंतु मतदान जरूर करें। वरुण कुमार ने कहा कि मताधिकार संविधान प्रदत्त बड़ा हथियार है। इसके जरिये आम आदमी सरकार बनाने और बदलने की क्षमता रखता है। मयंक शर्मा ने कहा कि हम सभी खुद मतदान करें और दूसरों को प्रेरित करें। पृथ्वीराज ने कहा कि हर वोट अमूल्य होता है। एक वोट से हार-जीत तक का फैसला हो जाता है।
मिला मताधिकार, चुनेंगे सरकार
झांसी। अमर उजाला संवाद में ऐसे युवा मतदाता भी शामिल हुए, जो हाल ही में वोटर बने हैं और पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करने जा रहे हैं। इसे लेकर वे खासे उत्साहित नजर आए। युवा मतदाता कुणाल, अखिलेश सिंह, अनिकेत, विनय बबेले व निखिल सिंह ने कहा कि 20 फरवरी को वे जीवन का पहला वोट देंगे। दलगत और जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर बेहद सोच समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और देश-प्रदेश का बेहतर भविष्य चुनेंगे।