फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Voters will get 'Thank You Card' after casting their vote

मतदान करने के बाद मतदाताओं को मिलेगा ‘थैंक्यू कार्ड’

Sat, 19 Feb 2022 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Voters will get 'Thank You Card' after casting their vote
झांसी। 20 फरवरी को झांसी विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। जिसके तहत शहर में पांच आदर्श बूथ और दो पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर सभी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। इन बूथों पर मतदान करने के बाद स्कूली बच्चों द्वारा मतदाताओं को थैंक्यू कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन द्वारा गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एसपीआई इंटर कॉलेज, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज व कस्तूरबा इंटर कॉलेज को आदर्श बूथ की श्रेणी में रखा गया है। वहीं आर्यकन्या इंटर कॉलेज व निर्मला कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज को पिंक बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर पेयजल, सेल्फी प्वाइंट, व्हील चेयर, धूप से बचने के लिए शेड को लगाया जाएगा। इसके अलावा मतदाताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए मतदान केंद्र के बाहर व पोलिंग बूथों पर एनसीसी कैडेट तैनात होंगे। जो मतदान करने के लिए आए मतदाताओं की मदद करने के साथ ही मतदान करने वाले मतदाताओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करेंगे। वहीं मतदान के बाद स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए थैंक्यू कार्ड भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि शहर के आदर्श व पिंक बूथों पर सभी सुविधाओं को मुहैया कराया जा रहा है। इन बूथों पर स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए थैंक्यू कार्ड भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed