{"_id":"619d3a646ff2bd22af09efdb","slug":"volleyball-jai-bundelkhand-sports-academy-won-the-trophy-jhansi-news-jhs209417881","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल : जय बुंदेलखंड स्पोर्ट्स अकादमी ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल : जय बुंदेलखंड स्पोर्ट्स अकादमी ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
झांसी। खेलो इंडिया के तहत आयोजित खेल स्पर्धा में मंगलवार को भानी देवी इंटर कॉलेज में बालिका व पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में जय बुंदेलखंड स्पोर्ट्स क्लब ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में विवेक निरंजन खेल अकादमी और प्लेयर्स अकादमी ने फाइनल में प्रवेश किया। आज बालक वर्ग का फाइनल मैच होगा।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का पहला मुकाबला बालाजी पब्लिक स्कूल और विवेक निरंजन खेल अकादमी के मध्य हुआ। इसमें विवेक निरंजन खेल अकादमी ने 25-4, 25-3 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच जय बुंदेलखंड और बालाजी स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। इसमें जय बुंदेलखंड स्पोर्ट्स क्लब ने बालाजी स्कूल को 25-5, 25-11 से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विवेक निरंजन अकादमी और जय बुंदेलखंड के बीच हुआ। जिसमें जय बुंदेलखंड खेल अकादमी ने 12-25, 25-18, 25-16 से विवेक निरंजन अकादमी का हराया।
वहीं बालक वर्ग प्रतियोगिता का पहला मैच विवेक निरंजन खेल अकादमी और जिला वॉलीबाल संघ के बीच हुआ। जिसमें विवेक निरंजन खेल अकादमी ने जिला वॉलीबाल संघ को 25-20, 25-9 से शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला पुलिस लाइन व बालाजी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। मैच के दौरान पुलिस लाइन ने बालाजी पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों से 25-8, 25-2 से हराया। तीसरा मुकाबला जय बुंदेलखंड और भानी देवी कॉलेज की बीच हुआ। इसमें जय बुंदेलखंड 25-15, 25-15 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्लेयर्स अकादमी और पुलिस लाइन की टीमों के बीच हुआ।
विज्ञापन
प्लेयर्स अकादमी ने 25-17, 25-7 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच जय बुंदेलखंड और विवेक निरंजन खेल अकादमी के बीच हुआ। मैच के दौरान विवेक निरंजन अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25-19, 25-16 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच विवेेक निरंजन खेल अकादमी और प्लेयर्स अकादमी के बीच खेला जाएगा।
मैच के दौरान सतीश कंचन, राज किशोर, योगेश शर्मा, रोहित यादव, राजेश पटेल, निर्भय प्रताप, अशोक यादव, अजय, दीपक एवं राजनारायण निर्णायक की भूमिका में रहे। संचालन विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन के सचिन रामकिशन निरंजन ने व आभार योगेंद्र रिछारिया ने आभार व्यक्त किया।