फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   voilence betveen corporater

पार्षद व पूर्व पार्षद के परिजनों में चले लात-घूसें

Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
voilence betveen corporater
voilence - फोटो : demo
कोतवाली क्षेत्र के मुकरयाना में पार्षद व पूर्व पार्षद के परिजनों में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच जमकर लात-घूंसे चल गए। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तनाव पैदा हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छह लोगों को हिरासत में लिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली में दोनों पक्षों के समर्थक पहुंचे, इससे तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मुकरयाना में पार्षद अनीस मकरानी अपने परिवार के साथ रहते हैं। इनके घर के बगल मेें ही इनकी बहन व बहनोई भी रहते हैं। शनिवार सुबह पार्षद की बहन अमरीन छत से बच्चे का सामान फेंक रही थीं, जो पड़ोस में रहने वाले पूर्व पार्षद अफरोज के बच्चे के ऊपर गिर गया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी। यह देखकर मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूसों से जमकर पीटा। मारपीट में तीन लोग घायल हुए, इनमें सिर्फ अकील ही उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार व कोतवाल अजय पाल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह मामले को संभालने के बाद छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद मोहल्ले में तनाव पैदा हो गया। इसके चलते वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर एक पक्ष के कामरान, काले खां, फैजान, सुनील, बबलू, शानू, राधा, धन्नू, सलमान, अनीस और दूसरे पक्ष की तरफ से आफाक, खलीफा, सग्गी, अब्दुल रज्जाक, सिद्दीकी, आदिल, आकिल व सैल्य पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed