{"_id":"634864b66c3b0f73ce695ec0","slug":"vivahita-rape-jhansi-news-jhs230843728","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Crime: झाड़ फूंक के बहाने विवाहिता के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, सवा साल बाद खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Crime: झाड़ फूंक के बहाने विवाहिता के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, सवा साल बाद खुला राज
Fri, 14 Oct 2022 12:49 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:49 AM IST
सार
सीपरी बाजार निवासी विवाहिता (28) ने पुलिस को बताया उसका विवाह करीब तीन साल पहले हुआ था। पति एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं। विवाह के तीन साल बाद भी उनको कोई संतान नहीं हुई। रिश्तेदारों ने ऊपरी फेर बताते हुए उपचार के लिए केके पुरी निवासी तेज सिंह कुशवाहा के पास जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के सीपरी बाजार में केके पुरी कॉलोनी निवासी युवक ने झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता संग दुष्कर्म कर डाला। करीब सवा साल बाद विवाहिता ने पति को यह बात बताई तब जाकर मामला खुला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सीपरी बाजार निवासी विवाहिता (28) ने पुलिस को बताया उसका विवाह करीब तीन साल पहले हुआ था। पति एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं। विवाह के तीन साल बाद भी उनको कोई संतान नहीं हुई। रिश्तेदारों ने ऊपरी फेर बताते हुए उपचार के लिए केके पुरी निवासी तेज सिंह कुशवाहा के पास जाने की सलाह दी।
तेज सिंह अपने घर पर ही दरबार लगता है। विवाहिता के मुताबिक पिछले साल जुलाई महीने में तेज सिंह ने पूजन के बहाने उसे अकेले बुलाया। अकेले कमरे में ले जाकर तेज ने उसे धोखे से नशीला पेय पिला कर उससे दुष्कर्म किया। पिछले एक साल से तेज सिंह उसे धमकाता रहा।
विज्ञापन
आखिरकार पिछले दिनों उसने अपने पति को यह बात बता दी। पति विवाहिता को लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंच गया। इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।