फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vitamin D dose drop to antibody

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Tue, 11 Aug 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vitamin D dose drop to antibody
झांसी। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत नौ महीने से पांच साल तक के ढाई लाख से अधिक बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। ताकि, उनकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा हो सके। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सप्ताह में दो की जगह चार सत्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

10 सितंबर तक चलने वाले पोषण माह का जिला महिला अस्पताल में संयुक्त निदेशक डॉव़नय कृष्ण सिन्हा ने शुभारंभ किया। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। अभियान के शुभारंभ के साथ आगामी ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई। इस दौरान सभी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए है। आगामी सत्र 13 अगस्त को आयोजित होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि 9 से 12 माह के 14788 बच्चे, एक से दो साल के 63585 बच्चे, दो से पांच साल तक के 174799 बच्चों समेत कुल 253172 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

क्या है विटामिन ए
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि विटामिन ए एक घुलनशील विटामिन है। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह सूक्ष्म पोषक तत्व कुपोषण से बचाता है। इसकी पहली खुराक बच्चे को 9 माह से 12 माह के बीच दी जाती है, दूसरी खुराक 16 से 24 माह के बीच और बाद में हर 6 माह में पिलाई जाती है। प्रदेश में लगभग 60 फीसद बच्चों में विटामिन ए की कमी होने का खतरा होता है, जो बच्चों में बीमारी और मृत्युदर की संभावनाओं को बढ़ाता है। विटामिन ए पिलाए जाने से सभी कारणों से मृत्यु में 23 प्रतिशत की कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed