फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Visually impaired employee asked for leave, railway officer abused him, video went viral

Jhansi News: दृष्टिबाधित कर्मी ने मांगी छुट्टी, रेल अधिकारी ने दीं गालियां, वीडियो वायरल

Fri, 13 Dec 2024 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Visually impaired employee asked for leave, railway officer abused him, video went viral

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मंडल के महोबा में तैनात दृष्टिहीन रेलकर्मी को रेल अधिकारी से छुट्टी स्वीकृत कराना जलालत भरा हो गया। अधिकारी ने कर्मी को जमकर गालियां सुनाईं, जिसके बाद कर्मी बिफर गया और आत्महत्या की चेतावनी देते हुए चला गया। इसके बाद कर्मचारी यूनियन से मदद लेते हुए कर्मी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए मंडल रेल प्रबंधक से गुहार लगाई है।


डीआरएम तक वीडियो पहुंचाने वाले कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी प्रमोद केवट ने बताया कि शिवदास प्रजापति हेल्पर हैं। वह पूरी तरह दृष्टिबाधित होने के चलते कार्य विभाग में वरिष्ठ खंड अभियंता के अधीन कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उसने कुछ माह पहले शिवदास ने छुट्टी ली थी, लेकिन अधिकारी स्वीकृत नहीं कर रहे थे। इससे उनकी विभाग में अनुपस्थिति लग गई। प्रमोद केवट ने बताया कि वह शिवदास के साथ शिकायत करने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय गए थे, लेकिन यहां उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद, उन्होंने एक्स पर रेलमंत्री से लेकर डीआरएम को दीपक कुमार सिन्हा को वीडियो भेजकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed