फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Visually Impaired Elderly Man Beaten Half to Death

Jhansi News: दृष्टि बाधित बुजुर्ग को पीटकर किया अधमरा

Thu, 21 May 2026 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Visually Impaired Elderly Man Beaten Half to Death
झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मथुरा कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय दृष्टिबाधित बुजुर्ग प्रकाश अहिरवार को पड़ोसी दुकानदार और उसके परिवार ने पीट दिया। बुजुर्ग ने आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रकाश अहिरवार ने पुलिस को बताया कि 18 मई को उनके घर के सामने नाली में शराब की खाली बोलत, नमकीन के पैकेट फंसे होने से नाली जाम हो गई थी। उन्होंने पास की दुकान चलाने वाले राजू कुशवाहा से कूड़ा फेंकने के लिए डिब्बा रखने की बात कही। इस पर राजू नाराज हो गया और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। राजू की पत्नी कविता और पुत्र किशन भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed