{"_id":"5f6ba1958ebc3edaa50050fb","slug":"virul-video-case-one-week-complete-after-that-not-testing-reporters-news-jhs176988293","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो प्रकरण: हफ्ते भर में भी पूरी नहीं हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो प्रकरण: हफ्ते भर में भी पूरी नहीं हुई जांच
विज्ञापन
झांसी। जिला महिला अस्पताल के रैन बसेरा के सामने इलाज के अभाव में दर्द से तड़पती गर्भवती का वीडियो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 14 सितंबर को दो सदस्यीय डॉक्टरों की समिति का गठन किया था। जांच की अवधि तीन दिन तय की गई थी। लेकिन सप्ताह भर से अधिक बीत जानें के बाद भी जांच पूरी नहीं की जा सकी है।
जांच समिति में महिला अस्पताल की वरिष्ठ परामर्शदात डॉ. सुष्मा चंद्रा व डॉ. प्रियंका चौधरी को नियुक्त किया गया था। समिति के चिकित्सकों द्वारा अभी तक महिला व परिजनों के बयानों को दर्ज तक नहीं कराया गया है। इसके अलावा वायरल वीडियो तक को हासिल करने की कोशिश नही की गई है। ऐसे में प्रकरण की जांच सवालों के धेरे में हैं। वहीं अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार पूरे प्रकरण को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीके दीक्षित ने बताया कि जांच समिति के सदस्यों द्वारा अस्पताल के कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कई कर्मचारियों ने अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। जिसके चलते जांच में देरी हो रही है। मामले की सत्यता का पता लगा कर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।