फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Virodi again many chal run

योगी ने बुंदेलखंड की धरती से विरोधियों पर चुन- चुन कर चलाए सियासी तीर

Wed, 10 Mar 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Virodi again many chal run
झांसी। बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर आज खासे तीखे नजर आए। ललितपुर और झांसी की सभाओं से उन्होंने विरोधियों पर तगड़ा हमला किया। एक तरफ जहां वह अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे तो वहीं किसान, मजदूर और नौजवानों को बेहतरी का ख्वाब दिखाकर सहयोग भी मांगा। योगी ने साफ कहा कि आजादी के बाद आने वाली सरकारों ने अगर ध्यान दिया होता तो आज बुंदेलखंड धरती का स्वर्ग हो जाता। यहां का नौजवान पलायन न करता। गांवों की यह तस्वीर न होती।
विज्ञापन

कुछ लोगों के पेट के दर्द का इलाज करना है इसलिए आपके बीच में हैं
झांसी में राजकीय इंटर कालेज के मैदान से सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी झूठन खाने वाले लोग भी आज टिप्पणी कर रहे हैं। अगर विश्व मंच पर प्रधानमंत्री की तारीफ होती है तो उनके पेट में दर्द होता है। आज हम लोगों को इसी पेट के दर्द का इलाज करना है। इस इलाज के लिए ही हम आपके बीच में हैं। यह वह लोग हैं जिन्हें भारत की सुरक्षा अच्छी नहीं लगती। किसानों के चेहरे पर खुशहाली बर्दाश्त नहीं कर पाते।
विज्ञापन

जो खेती किसानी की एबीसीडी नहीं जानते वह राजनीति कर रहे हैं
किसान आंदोलन पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों को खूब घेरा। योगी ने कहा कि आज किसानों को गुमराह किया जा रहा है। कहीं मंडी बंद होने के नाम पर भड़काया जा रहा हैै तो कहीं कह रहे हैं कि उनकी जमीन ले ली जाएगी। यह सब वह लोग हैं जिन्हें किसानी की एबीसीडी तक पता नहीं है। बस बोलने से मतलब है। हम बताना चाहते हैं कि किसानों की एक इंच जमीन भी कोई ले नहीं सकता। मंडी और बेहतर की जा रही हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस साल 68 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद सरकार कर चुकी है। सरकार की कोशिश यही है कि किसानों की आय में इजाफा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारों के इशारों पर हुआ संपदा का दोहन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों को घरते हुए कहा कि किसी ने भी बुंदेलखंड के विकास पर ध्यान नहीं दिया। यहां की संपदा का सरकारों के इशारों पर दोहन किया गया। सब कुछ जानकर भी लोग अनजान बने रहे। सीएम ने कहा कि आजादी के बाद से आने वाली सरकारों ने अगर जरा सा भी ध्यान दिया होता तो बुंदेलखंड की यह बदहाली न होती। पानी का संकट नहीं होता। सिंचाई के साधनों की कमी न होती।
गोमाता की हत्या और तस्करी नहीं होने देंगे
योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि गोमाता की हत्या और तस्करी नहीं होने देंगे। इसके लिए सरकार ने ठोस प्लानिंग कर ली है। अन्ना जानवरों के लिए गोशाला बना रहे हैं। गायों के लिए बजट की व्यवस्था की जा रही है। अगर कोई कुपोषित परिवार गाय को लेता है तो सरकार उसके पालन के लिए 900 रुपये किसान परिवार को देगी। बुंदेलखंड में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी प्रयास हो रही हैं। नस्ल सुधार कराया जा रहा है। अधिक दूध देने वाली गायों को किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। दूध बेचकर किसान अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं।
बताइए, फर्जी बसों के नंबर दे दिए गए थे
योगी ने कहा कि कोराना काल में भी कुछ लोग सियासत से बाज नहीं आए। मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बड़ी बड़ी बातें करते रहे। लेकिन जब बसें देने की बात आई तो फर्जी नंबर दे दिए गए। जो गाड़ियां थीं ही नहीं उनके नंबर थमा दिए गए थे। इन लोगों की कभी मदद करने की मंशा रही ही नहीं है। यह लोग केवल अच्छे कामों में अवरोध पैदा कर सकते हैं। यही होता आया है। लेकिन अब जनता जान चुकी है और ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी।

दस साल में भी जो पुल नहीं बन पाए थे वह दस माह में बन रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई बड़े शहरों में ऐसे पुल भी अधूरे पड़े थे जो पिछले दस साल से बन रहे थे। कहीं पिलर खड़ा होने के बाद ही काम रोक दिया गया था तो कहीं कागजों में ही प्रोजेक्ट तैयार हो पाए थे। लेकिन हमने तेजी से काम कराया है। जहां भी पुल फंसे पड़े थे उन्हें दोबारा से शुरू कराया। बजट की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यमुना नदी पर बड़ा पुल बनाया जा रहा है। पहले यही पुल छह साल में बनता लेकिन हम छह से सात महीने में पुल तैयार करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed