फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Viral infections rise due to rain and humidity; crowds at OPDs.

Jhansi News: बारिश और नमी से बढ़ा वायरल संक्रमण, ओपीडी में लगी भीड़

Sun, 13 Sep 2026 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Viral infections rise due to rain and humidity; crowds at OPDs.
मड़ावरा। बीते पखवाड़े में लगातार बारिश और नमी बढ़ने से जीवाणुजनित रोगों का संक्रमण बढ़ गया है। इससे बच्चे, बुजुर्ग समेत हर आयु के ग्रामीणों में बुखार, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियां फैल रही हैं। वायरल संक्रमण के बढ़ने से क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन लगभग 300 मरीजों का उपचार ओपीडी में किया जा रहा है। शनिवार को अस्पताल में काफी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित हुए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए चार-चार चिकित्सकों द्वारा ओपीडी संचालित की जा रही है। यहां सीबीएस, मलेरिया समेत अन्य रक्त परीक्षण कर आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। कस्बे में संचालित रक्त परीक्षाशालाओं में सीबीएस जांच के दौरान कई मरीजों की प्लेटलेट्स संख्या निर्धारित स्तर से काफी कम पाई गई है। जनहित में स्वास्थ्य विभाग से मांग की गई है कि तहसील क्षेत्र में अभियान चलाकर लार्वानाशक रसायन का छिड़काव कराया जाए। इससे मलेरिया और डेंगू रोग फैलाने वाले मच्छरों से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

वर्जन
बदलते मौसम में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जलभराव और गंदगी से टाइफाइड और मलेरिया रोग फैलता है। पोषणयुक्त भेाजन लें, उबले पानी का सेवन अधिक करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। मरीज अपनी मर्जी से दवा न लें, बल्कि अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं।-डॉ. उत्कर्ष त्रिपाठी, चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed