फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers troubled by monkey terror, teacher injured

Jhansi News: बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, अध्यापक को किया घायल

Wed, 05 Feb 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by monkey terror, teacher injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। ग्राम बरल में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। वह अब तक कई लोगों को काट चुके हैं। मंगलवार को गांव के प्राइमरी स्कूल में बंदर ने महिला अध्यापक पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गईं। घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केशव राजपूत ने बताया कि दस दिन से उनके गांव में दो बंदर घूम रहे हैं। वह अब तक करीब एक दर्जन लोगों को काट चुके हैं। बच्चे स्कूल जाने में डर रहे हैं। मंगलवार को प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक रोहिणी वर्मा के हाथ में बंदर ने काट लिया। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। संबंधित विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई मौके पर नहीं आया। करीब दो घंटे बाद वह बंदर कुंडी खोलकर दूसरे रास्ते से निकल गया। इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि बंदर पकड़ने के लिए उनके पास कोई संसाधन नहीं है। इसके बाद भी दो दिन से कर्मचारियों को भेज रहे हैं। शासनादेश के अनुसार उन्हें बंदर पकड़ने का कोई अधिकार नहीं है। यह कार्य गांव में ग्राम पंचायत एवं नगर में नगर निकाय का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed