फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers are suffering from hypertension 43 percent more than diabetes

Jhansi News: मधुमेह से 43 फीसदी ज्यादा हाइपरटेंशन की गिरफ्त में हैं ग्रामीण

Sat, 27 Apr 2024 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers are suffering from hypertension 43 percent more than diabetes
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में हुई जांच में कई मरीजों को रेफर भी किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी कई लोग मधुमेह और हाइपरटेंशन का शिकार हो रहे हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हुई जांच में मधुमेह से 43 फीसदी ज्यादा लोग हाइपरटेंशन की गिरफ्त में मिले हैं। सेंटर पर स्क्रीनिंग के बाद कई मरीजों को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया गया।

जिले में 256 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुले हुए हैं। यहां 30 साल से अधिक आयु के सभी लोगों की बीपी और डायबिटीज की जांच की जाती है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इन सेंटरों पर 426837 लोगों का पंजीकरण किया गया। इनमें से 342280 लोगों की पहली बार बीपी, मधुमेह की जांच की गई। 105693 की दोबारा जांचें हुईं। इस दौरान मधुमेह के 9686 और हाइपरटेंशन के 13891 रोगी मिले हैं। आंकड़े बताते हैं कि मधुमेह से कहीं अधिक हाइपरटेंशन की चपेट में ग्रामीण आ रहे हैं। वहीं, एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का नाम आयुष्मान आरोग्य मंदिर हो गया है। इनकी स्थापना का मूल उद्देश्य आम जनमानस को व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से गैर संचारी रोगों जैसे कि डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि। इन बीमारियों के नियंत्रण में भी ये केंद्र अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed