{"_id":"6a4c01aa4d8cdf860a0575d8","slug":"villager-dies-after-being-struck-by-lightning-that-hit-a-tree-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-159227-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पेड़ पर गिरी बिजली, चपेट में आकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पेड़ पर गिरी बिजली, चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली की चपेट में आने से थाना बार के ग्राम मिर्चवारा निवासी 55 वर्षीय कल्याण उर्फ कलुवा कुशवाहा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के भाई सिम्मा ने बताया कि कल्याण रविवार की शाम करीब चार बजे खेत पर गया था। खेत में परिवार के अन्य लोग भी थे। तेज हवा चलने पर खेत में लगे आम के पेड़ से आम गिरने पर वह उनको बीनने लगा। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़े हो गया। तभी पेड़ पर तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, इसकी चपेट में कल्याण आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सिम्मा ने बताया कि बारिश रुक जाने के बाद जब रात करीब 8 बजे तक कल्याण घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान खेत पर आम के पेड़ के नीचे वह मृतावस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।