फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Village Nimouni battling infection, people saved life by getting vaccinated

संक्रमण से जूझा गांव निमौनी तो लोगों ने टीका लगवाकर बचाई जिंदगानी

Thu, 29 Jul 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Village Nimouni battling infection, people saved life by getting vaccinated
बंगरा (झांसी)। कोरोना की दूसरी लहर ने गांवों में खूब तांडव मचाया। बंगरा ब्लॉक का गांव निमौनी भी इससे अछूता नहीं रहा। संक्रमण ने गांवभर में उत्पात मचाते हुए गांव की बड़ी आबादी को अपनी चपेट में लिया। पांच लोगों की मौत भी हो गई। गांवभर में कोरोना केे कहर ने ऐसी दहशत फैलाई कि घरों में भी लोग एक-दूसरे से दूर-दूर हो गए। इसके बाद टीकाकरण शुरू हुआ, तो गांव वालों ने जोश और जज्बे के साथ आगे बढ़कर टीका लगवाया। आलम यह हुआ कि गांव को कुछ ही दिनों में शत प्रतिशत टीकाकरण का तमगा मिल गया।
विज्ञापन

अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट में पता चला कि बंगरा ब्लॉक से पांच किमी दूर गांव निमौनी में कोरोना संक्रमण के चलते तमाम लोग संक्रमित हुए। गांव के पांच लोगों को संक्रमण ने चपेट में लिया। साथ ही आसपास के गांवों से भी ऐसी खबरें मिलीं तो ग्रामीणों में दहशत बढ़ती गई। 1293 परिवार वाले इस गांव पर यह मौतें बहुत ही भारी पड़ीं। लोगों ने एक दूसरे से बात करना मिलना-जुलना तक बंद कर दिया। घर से बाहर निकलना छोड़ दिया। टीकाकरण शुरू हुआ तो गांव के लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए कोरोना को हराने की ठानी और आगे आकर वैक्सीन लगवाई। इसके बाद निमोनी ग्राम पंचायत को जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण में 13वां स्थान मिला। अब लोग कोविड से एक भी मौत गांव में नहीं देखना चाहते हैं। इसलिए सभी को प्रेरित कर रहे हैं। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन पर एसडीएम मऊरानीपुर अंकुर श्रीवास्तव ने गांववासियों और प्रधान को बधाई दी।
विज्ञापन

---------------
मजदूर नहीं आ रहे
वरिष्ठ समाजसेवी मुरलीधर मिश्रा बताते हैं कि कोरोना के चलते गांव में निर्माण कार्य ठप हो गये थे। कोई भी मजदूर काम करने के लिये गांव आने को तैयार ही नहीं था। ऐसे में 2 से 3 माह तक गांव में निर्माण कार्य चालू नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ऑफिस से छुट्टी लेकर गए टीका लगवाने
गांव के हरप्रसाद कुशवाहा ने सबसे पहले टीका लगवाया था। सड़क निर्माण कंपनी में चौकीदार के पद पर कार्यरत हरप्रसाद कुशवाहा ने आनलाइन स्लॉट बुक कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचकर टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की जानकारी मिली तो ऑफिस से छुट्टी लेकर गया। इसके बाद अन्य लोगों को प्रेरित भी किया। गांव में टीकाकरण शुरू होने पर एडवोकेट उदय नारायण मिश्रा ने सबसे पहले टीका लगवाया। वे आसपास के लोगों को भी टीका लगवाने के लिये केंद्र लेकर गये।
---------------
एक नजर में गांव
गांव में परिवार:- 259
कुल आबादी:- 1293
वैक्सीन लगी:- 769
18 से 44 उम्र वालों को लगी वैक्सीन:- 475
45 से अधिक उम्र वालों को लगी वैक्सीन:- 294
महिलाओं को लगा टीका:- 341
पुरुषों को लगा टीका:- 428
-------------
इनका कहना है
75 साल से अधिक जीवन काल मे ऐसी त्रासदी नहीं देखी। लोगों ने डटकर महामारी का मुकाबला किया और वैक्सीन लगवाई।- मुरलीधर मिश्रा
-----------
पहली और दूसरी डोज को समय से लगवाई। अब पूरा परिवार सुरक्षित है। सुरक्षा की दृष्टि से मास्क का उपयोग करना बहुत आवश्यक है।- महेश शुक्ला
----------------
गांव के लोग बहुत जागरूक हैं, अधिकतर सभी लोगों ने पहली और दूसरी डोज ले ली है। गांव में लोगों ने आयुर्वेद और योगा को भी अपनाया।- पंडित नृपेंद्र मिश्र
--------------
अपना कार्य पीछे करते हुए और कोई परवाह किए बगैर लोगों के साथ आगे बढ़कर टीकाकरण कराया। लोगों को जागरूक भी किया।- चंद्रकांत
------------
गांव के हर व्यक्ति से बहुत लगाव है। सभी लोगों ने उनकी बात को प्रमुखता से मानी और सभी को वैक्सीन लगवाई गई।- संतोष कुमार मिश्रा
----------------
दूसरी लहर में पूरा गांव टूट सा गया था। सभी ने महामारी को दूर करने के लिए अस्पताल जाकर वैक्सीन लगवाई।- प्रेम कुमार
--------------
अगर कोरोना को हराना है और जंग जीतना है तो सभी को आगे बढ़ते वैक्सीनेशन कराना है। मैनें महिलाओं को जागरूक किया।- हरकुंवर देवी
--------------
गांव मे शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष मेहनत की और लोगों ने भी आगे बढ़कर टीकाकरण कराया। - राजकुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान

-------------
ग्राम पंचायत निमौनी में प्रधान सहित गांव की जनता ने स्वास्थ्य विभाग का भरपूर साथ दिया और सभी को वैक्सीन लग गई। गांव के लोगों ने बड़ी जागरूकता से काम किया। - डॉ. वैभव पुरोहित, अधीक्षक, सीएचसी बंगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed