फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Village head brother died in road accident in Jhansi

Road Accident: ग्राम प्रधान के भाई की सड़क हादसे में मौत, झांसी आते वक्त बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sat, 04 May 2024 07:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sat, 04 May 2024 07:11 PM IST
सार

झांसी जिले में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।  हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
Village head brother died in road accident in Jhansi
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

टहरौली किला के ग्राम प्रधान के भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दवा का कारोबार करते थे। वह बाइक से झांसी आ रहे थे। चिरगांव के ध्वानी गांव के पास बेकाबू वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचाने से पहले उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टहरौली किला गांव निवासी अनिल जैन (50) पुत्र सुरेश जैन परिवार के साथ शिवाजी नगर में रहते थे। वह दवा का कारोबार करते थे। उनका छोटा भाई अमित जैन टहरौली किला गांव के प्रधान हैं। परिजनों के मुताबिक, अनिल शुक्रवार शाम पिता एवं भाई से मिलने गांव आए थे। शनिवार की सुबह बाइक से झांसी जा रहे थे। जैसे ही बेतवा पुल पार करके ध्वानी गांव के आगे पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिल सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। उनके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। घायल अनिल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अनिल के परिवार में पत्नी रजनी समेत बेटा आर्यन एवं अविरल हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed