{"_id":"626edc3ca6c2c3233f1b669e","slug":"vikas-mantri-jhansi-news-jhs219827896","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास मंत्री ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास मंत्री ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रविवार की सुबह महानगर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखी। ग्वालियर रोड पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की सफाई व्यवस्था की हकीकत जानी।
रविवार की सुबह नगर विकास मंत्री ग्वालियर रोड पर पहुंच गए। यहां नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़क और फुटपाथ की सफाई का काम किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा स्वच्छ झांसी - सुंदर झांसी की दिशा में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। सफाई कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर नगर आयुक्त अवनीश राय, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अभियंता एसके नायक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये कोरोना काल में मारे गए सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को पचास लाख देने, मृत संविदा सफाई कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति देने समेत कई मांगें रखीं।