फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   villegers raging to get quarantine information

कोटा के छात्रों को क्वारंटीन करने की सूचना पर भड़के ग्रामीण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
villegers raging to get quarantine information
quarantine - फोटो : demo
झांसी। कोटा से आए विद्यार्थियों को गांव में क्वारंटीन करने की सूचना पर राजगढ़ क्षेत्र के हरीनगर गांव के बाशिंदे भड़क गए। शुक्रवार रात आठ बजे सैकड़ों ग्रामीणों ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने एलान किया कि किसी को भी गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। कोरोना संदग्धों के गांव में भर्ती रहने से गांव वालों के जीवन को खतरा है। हंगामे की सूचना पर रात 12 बजे पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
प्र्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा के अनुसार पुलिस ने गांव वालों को समझाया कि कोरोना का कोई संदिग्ध रात में गांव नहीं लाया जा रहा है। अगर विशेष परिस्थिति में लाया भी जाएगा तो पूरे इंतजाम के साथ उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। उधर, गांव वालों ने कहा कि देर रात पुलिस ने सख्ती के साथ उन्हें हटाया। बल्लमपुर से दुर्गापुर जाने वाले मार्ग पर गांव हरीनगर के शारदा देवी डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर बना हुआ है। गांव वालों को सूचना मिली कि कोटा से आए छात्रों को यहां क्वारंटीन किया जाएगा। इस पर वे भड़क गए। उन्होंने एलान किया कि किसी कीमत पर किसी को गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए फिर कुछ भी अंजाम क्यों न भुगतना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed