{"_id":"654a75def65993cb7c03eb98","slug":"video-of-young-man-firing-in-air-during-orchestra-goes-viral-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-204753-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बर्थडे पार्टी में हवाई फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बर्थडे पार्टी में हवाई फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दोस्त की बेटी के बर्थ डे पार्टी में एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।
7 अक्तूबर को ब्रह्मनगर निवासी पीयूष यादव की पुत्री का बर्थडे था। बर्थ डे पार्टी में पीयूष ने बाहर से आर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई थी। उसमें कई महिला कलाकार भी शामिल थीं। इस नाच-गाने के दौरान पीयूष का दोस्त जितेेंद्र उर्फ जीतू पुत्र अंगद यादव निवासी आरी मंच पर चढ़ गया। असलहे से उसने हवाई फायरिंग कर दी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया था। यही वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।