{"_id":"6aaf9adc0c7be7e6650e6687","slug":"video-of-bribe-demand-in-name-of-government-housing-scheme-in-jhansi-bangra-development-block-goes-viral-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवास में कमीशन का खेल?: झांसी में ग्राम प्रधान का वीडियो वायरल, लेखपाल से लेकर ब्लॉक तक का जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आवास में कमीशन का खेल?: झांसी में ग्राम प्रधान का वीडियो वायरल, लेखपाल से लेकर ब्लॉक तक का जिक्र
Sun, 20 Sep 2026 02:05 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:05 PM IST
सार
झांसी के बंगरा ब्लॉक के ग्राम पठा खरका में सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। ग्राम प्रधान पर रिश्वत मांगने के आरोप हैं। प्रशासन ने वीडियो की जांच कराने और आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
सरकारी आवास में कमीशन का खेल
- फोटो : सोशल मीडिया/ अमर उजाला
विस्तार
झांसी के विकासखंड बंगरा में सरकारी आवास योजना के नाम पर रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बंगरा ब्लॉक के ग्राम पठा खरका का बताया जा रहा है। वीडियो में ग्राम प्रधान जगदीश कुशवाहा एक ग्रामीण से आवास दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, वीडियो में कथित तौर पर प्रधान नीचे से ऊपर तक के सिस्टम में अलग-अलग स्तर पर पैसा दिए जाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
झांसी के बंगरा ब्लॉक के ग्राम पठा खरका से सामने आए इस वायरल वीडियो ने सरकारी आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान जगदीश कुशवाहा एक ग्रामीण से आवास के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर लेखपाल के लिए 2 हजार, सचिव के लिए 3 हजार, वीडीओ के लिए 5 हजार, ब्लॉक स्तर पर 2 हजार और झांसी में 3 हजार रुपये देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब प्रशासनिक जांच की बात कही जा रही है। मामले में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। वीडियो की जांच-पड़ताल कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित ग्राम प्रधान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।