Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Video bronchoscopy started in medical college

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में वीडियो ब्रोंकोस्कोपी शुरू

Sun, 28 Jul 2024 05:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Video bronchoscopy started in medical college
जांच के दौरान बनाई जाती है फेफड़े की पूरी वीडियो, छह माह तक मशीन में रहती है सुरक्षित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में फेफड़ों की वीडियो ब्रोंकोस्कोपी शुरू हो गई है। इससे न सिर्फ फेफड़े की जांच होती है, बल्कि जांच के लिए कैंसर अथवा ट्यूमर का अंश भी लिया जाता है।
मेडिकल कॉलेज के क्षय रोग विभाग में फेफड़ों की जांच के लिए वीडियो ब्रोंकोस्कोपी शुरू हो गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. मधुर्मय शास्त्री ने बताया कि अभी तक साधारण मशीन से ब्रोंकोस्कोपी की जाती थी, मगर जून से अत्याधुनिक वीडियो ब्रोंकोस्पोपी शुरू हो गई है। बुंदेलखंड में यह पहली मशीन है, जो फेफड़ों से जुड़े सभी रोगों का पता लगाने में काफी कारगर है। इसके माध्यम से न सिर्फ फेफड़े का संक्रमण पता चलता है, बल्कि पकड़ में न आने वाले निमोनिया की भी जानकारी हो जाती है।
विज्ञापन

यही नहीं, कैंसर व ट्यूमर की जांच के लिए सैंपल भी लिया जाता है। फेफड़ा से बलगम भी निकालने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि मरीज के फेफड़ों के पूरे उपचार की वीडियोग्राफी होती है। यदि कहीं गड़बड़ी मिलती है, तो उसकी जांच के लिए फोटो भी बनाई जाती है। खास बात यह कि रोगी के फेफड़ों की पूरी वीडियो छह माह तक सुरक्षित रहती है। उच्च चिकित्सा की जरूरत पड़ने पर पूरी वीडियो दी जा सकती है, ताकि कोई भी डॉक्टर उसे देखकर उपचार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल से चल रहे थे प्रयास
डॉ. मधुर्मय शास्त्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में वीडियो ब्रोंकोस्कोपी लगाने के लिए 15 साल से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जून में इसको चालू किया गया है, इससे काफी सहूलियत हो रही है। फालोअप उपचार के लिए आने वाले रोगियों को ज्यादा बताने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि वीडियो से सबकुछ पता चल जाता है।


अब सहज हो रही कैंसर की जांच
डॉ. शास्त्री ने बताया कि फेफड़ा शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है। जरा की चूक जानलेवा हो जाती है। कैंसर की पुष्टि करने के लिए बायोप्सी करना चुनौतीपूर्ण होता था। अब वीडियो ब्रोंकोस्कोपी से ट्यूमर का अंश लेना काफी सुगम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed