फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vidayak ladai

अफसरों के खिलाफ झांसी के विधायकों में भरा है गुबार

Mon, 19 Apr 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
vidayak ladai
झांसी। कुछ अफसरों के खिलाफ विधायकों में गुबार भरा हुआ है, जो शनिवार को गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के पुलिस के खिलाफ थाने में धरने के दौरान सामने आया। हालांकि, इससे पहले भी कई मौकों पर विधायक अफसरों की शिकायत मंत्रियों से कर चुके हैं, परंतु कार्रवाई सुधार के निर्देश तक सीमित रह गई। लेकिन, अब विधायक के धरने की गूंज शासन तक में सुनाई दी है। पंचायत चुनाव के बाद कुछ अफसरों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जिले के चारों विधानसभाओं की नुमाइंदगी भाजपा के ही विधायक कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के पदाधिकारी - कार्यकर्ताओं हों या आम आदमी, सभी को विधायकों से ही उम्मीद रहती है। लोग अपने-अपने काम लेकर विधायकों के दरवाजे पर दस्तक देते हैं। विधायक अफसरों से सिफारिश भी करते हैं, लेकिन तमाम मामलों में कार्रवाई नहीं हो पाती है। इससे विधायकों में अफसरों के खिलाफ नाराजगी बढ़ी हुई है। अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस कारण विधायक भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। लोगों की हर बात को सुन रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों के काम कराने की कोशिशों में हैं। लेकिन कुछ अफसरों का रवैया विधायकों के काम में आड़े आ रहा है। यही वजह है कि विधायकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व में जिला योजना की बैठक में सिंचाई के मुद्दे पर जिले के प्रभारी मंत्री के सामने एक अधिकारी की विधायक ने शिकायत की थी। इससे पहले प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के झांसी दौरे के दौरान भी विधायक स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी की शिकायत कर चुके हैं। आए दिन लखनऊ में जाकर मंत्रियों के सामने भी अफसरों की कार्यशैली का कच्चा चिट्ठा विधायक खोलते रहते हैं। अब स्थिति यहां तक आ पहुंची है कि शनिवार को गरौठा विधायक को थाने में घंटों धरने पर बैठना पड़ा। दतावली गांव में पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान हुए बवाल के मामले में शुक्रवार की शाम विधायक के सामने ही पुलिस कुछ ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लाई थी, जिनका उस घटना से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। विधायक ने इसका विरोध किया, परंतु पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। अफसरों ने भी मदद नहीं की, थक हारकर विधायक को धरने पर बैठना पड़ा। हालांकि, ये मामला शासन स्तर पर भी सुर्खियों में है। ऐसे में विधायकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पंचायत चुनाव के बाद शासन स्तर से कुछ अफसरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed