फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vidayak and nagar panchayat face to face

तालाब पर तनाव, विधायक और नगर पंचायत आमने-सामने

Thu, 18 Jun 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vidayak and nagar panchayat face to face
Vidayak and nagar panchayat face to face - फोटो : REPORTERS
झांसी। मोंठ में तालाब की खुदाई को लेकर क्षेत्रीय विधायक और नगर पंचायत आमने-सामने आ गए हैं। बुधवार को विधायक ने विधिवत भूमि पूजन कर तालाब की खुदाई का काम शुरू कर दिया, तो नगर पंचायत मोंठ ने विधायक से खुदाई का आदेश दिखाने को कहा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मोंठ में दिन भर सियासत गरमाई रही।
विज्ञापन

मोंठ के अखाड़ापुरा में पटे हुए तालाब का उसका मूल स्वरूप देने के लिए नगर पंचायत की ओर से 71.98 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसकी डीपीआर तैयार कर भेजी जा चुकी है। लेकिन, अभी धनराशि नहीं मिली है। इसी बीच बुधवार को गरौठा विधायक तालाब की भूमि पर पहुंच गए। उनके साथ जेसीबी मशीन भी थी। उन्होंने विधिवत तालाब की भूमि पर पूजन - अर्चन किया और तालाब की खुदाई शुरू करा दी। विधायक का कहना है कि तालाब सौ साल पुराना है। इसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों ने इसे पाट दिया था। लेकिन, अब एक स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से तालाब की खुदाई कराई जा रही है, ताकि बारिश के पानी से ये भर जाए। इससे मोंठ क्षेत्र का भूगर्भ जल का स्तर सुधरेगा।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत मोंठ के अधिशासी अधिकारी श्याम करन ने विधायक को पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि तालाब की खुदाई को कोई आदेश हो तो अवगत कराएं। अन्यथा नगर पंचायत द्वारा बजट हासिल होने के बाद तालाब की खुदाई कराई जाएगी। इसके जवाब में विधायक ने कहा कि ग्राम सभा हो नगर पालिका, जल संरक्षण के लिए सभी तालाबों को पुनर्जीवित किया जाना है। इसी के तहत उन्होंने काम शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पर कब्जे का आरोप
झांसी। मोंठ के कटरा मुहल्ला निवासी सुनीत कुमार ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है, जिसके जरिये उन्होंने विधायक पर उक्त भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया। सुनीत कुमार ने बताया कि उप जिलाधिकारी मोंठ के न्यायालय ने गैर कानूनी तरीके से उक्त भूमि के संबंध में 17 मार्च को एक पक्षीय आदेश जारी किया था, जिसकी अपील वे कमिश्नरी न्यायालय में करना चाहते हैं, परंतु कोरोना महामारी के चलते न्यायालय न खुलने की वजह से अपील नहीं हो पा रही है, जिसका गलत लाभ उठाते हुए विधायक उक्त भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। बुधवार को विधायक ने अपने समर्थकों के साथ खुदाई शुरू करा दी तथा मौके पर बने निर्माणों को नष्ट करने पर आमादा हैं, जिन्हें रोका जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed