फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Victory of truth over untruth was, was killed Ravana

असत्य पर हुई सत्य की विजय, मारा गया रावण

Wed, 12 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Victory of truth over untruth was, was killed Ravana
dusshera jhansi - फोटो : demo pic
विजयदशमी पर्व कस्बे में धूमधाम से मनाया गया। रामलीला के पश्चात आगरा एवं उरई की टीमों की आतिशबाजी का नजारा पहली बार उत्सव में देखने को मिला।
विज्ञापन

दशहरा कमेटी के तत्वावधान मे जिला पंचायत सदस्य भारत सिंह की अध्यक्षता में दशहरा उत्सव लंका मैदान में मनाया गया। मुख्य अतिथि छावनी परिषद के अध्यक्ष बिग्रेडियर अतुल रावत ने उत्सव का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य अधिशाषी अधिकारी अभिषेक आजाद, बिग्रेडियर मयंक अवस्थी, बिग्रेडियर मोहित वाधवा, कर्नल विपिन कुमार, मेजर सचिन सिन्हा रहे। अतिथियों को दशहरा कमेटी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सर्वप्रथम मुख्य तिराहे स्थित शंकर जी के मंदिर से राम एवं रावण की सेना वाहन एवं घोड़ों पर सजधज कर नगर भ्रमण को निकली। लंका मैदान में पहुंची जहां रामायण पाठ में लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध, लंका दहन एवं राम रावण युद्धलीला का मंचन किया गया। इसके बाद रावण, मेघनाद एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इसके बाद आगरा एवं उरई की टीमों के मध्य आतिशबाजी का मुकाबला हुआ। पहली बार दशहरा उत्सव में आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। दशहरा कमेटी ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों का सम्मान किया। इस मौके पर छावनी परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रवि राय, सुरेश कुशवाहा, धीरज यादव, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश गुप्ता, नरेन्द्र अरोड़ा, दीपक सिंह, मनोज साहू, हनी साहू, रंजीत सिंह, पार्षद रवि भारती, रविकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed