फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vendors beat up assistant loco pilot in Kushinagar Express Train

Video: कुशीनगर एक्सप्रेस में पेंट्रीकार के कर्मियों की गुंडई, लोको पायलट की कर दी पिटाई, देखें घटना का वीडियो

Mon, 14 Oct 2024 09:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Oct 2024 09:05 PM IST
सार

वेंडरों की गुंडई का विरोध जब यात्रियों ने किया तो आरोपी वेंडर उनसे भी भिड़ गए। इसी बीच किसी यात्री ने मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो बनाकर रेलवे से घटना की शिकायत कर दी। 

विज्ञापन
Vendors beat up assistant loco pilot in Kushinagar Express Train
मारपीट करते वेंडर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

झांसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार के कर्मियों की गुंडई का मामला सामने आया है। ट्रेन में कानपुर के लिए यात्रा कर रहे झांसी के लोको पायलट को वेंडरों ने बुरी तरह पीट दिया। यात्रियों ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। घटना की शिकायत पर जीआरपी कानपुर ने आरोपी पेंट्रीकार्मियों को ट्रेन से उतार लिया। वहीं, लोको पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


झांसी रेल मंडल में तैनात सहायक लोको पायलट सुनील कुमार वंशकार कानपुर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। रविवार को वह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस में झांसी से कानपुर के लिए सवार हुए थे। यात्रा के लिए वह ट्रेन के पेंट्रीकार की गैलरी में खड़े थे, इसी बीच पेंट्रीकार मैनेजर ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक सहायक लोको पायलट कुछ समझ पाते दूसरे पेंट्रीकार वेंडर ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर अन्य वेंडर भी इकट्ठे हो गए और सहायक लोको पायलट को बुरी तरह पीटने लगे और मारते हुए लोको पायलट को कोच तक ले आए। वेंडरों की गुंडई का विरोध जब यात्रियों ने किया तो आरोपी वेंडर उनसे भी भिड़ गए। इसी बीच किसी यात्री ने मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो बनाकर रेलवे से घटना की शिकायत कर दी। 

विज्ञापन

यहां ट्रेन जैसे ही कानपुर पहुंची तो जीआरपी ने मारपीट करने वाले पेंट्रीकार के मैनेजर समेत अन्य दो वेंडरों को ट्रेन से उतार लिया। साथ ही जख्मी लोको पायलट को कानपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। लोको पायलट ने घटना की लिखित शिकायत दी है। वहीं, मामले में पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि घटना में लोको पायलट ने शिकायत दर्ज कराई है। आगे की कार्रवाई जीआरपी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed