{"_id":"6148e6c08ebc3e91e513571c","slug":"vegetables-spoiled-in-rain-prices-increased-by-one-and-a-half-times-jhansi-news-jhs2048039149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खराब की सब्जियां तो डेढ़ गुना तक बढ़ गए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खराब की सब्जियां तो डेढ़ गुना तक बढ़ गए दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बारिश के चलते खासकर पत्तेदार सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। इस कारण सब्जियों के दामों में डेढ़ गुना तक इजाफा हो गया है। लौकी 800 की जगह 1200, मूली 400 की जगह 600 और गोभी 1500 की जगह 2000 रुपये क्विंटल बिक रहा है।
झांसी में ज्यादातर हरी सब्जियां बरुआसागर, चिरगांव, भोजला, मोंठ आदि और मध्य प्रदेश के शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़ से आती हैं। इनकी झांसी व सटे जिलों में अच्छी पैदावार भी होती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया। ऐसे में सब्जियां गल भी गईं। इस नुकसान के चलते सब्जियों के दामों में डेढ़ गुना तक इजाफा हो गया है। वहीं, नुकसान होने के चलते मंडी आने वाली सब्जियों की मात्रा भी घट गई है। खाद्य पदार्थों के दाम तो पहले से बढ़े हुए थे, अब सब्जी का मूल्य बढ़ने के चलते खाने की थाली और महंगी हो गई है।
इनके बढ़े दाम
सब्जी 10 दिन पहले अब
लौकी 800 1200
तोरई 1200 1500
भिंडी 1000 1500
बैगन 1200 1500
मूली 400 600
पालक 1200 1600
पत्तागोभी 1000 1200
गोभी 1500 2000
(नोट: दर प्रति क्विंटल में।)
लगातार बारिश की वजह से सब्जियां खराब हुई हैं। इस कारण मंडी में सब्जियां भी कम आ रही हैं। ऐसे में पत्तेदार सब्जियों के मूल्य में कुछ वृद्धि हुई है। आने वाले समय में सब्जियों के भाव फिर कम हो जाएंगे। - पंकज शर्मा, मंडी सचिव।