फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Veerangana Laxmibai, Jhansi': The name of the city again associated with the name of the station

'वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी': स्टेशन के नाम के साथ फिर जुड़ा शहर का नाम

Wed, 27 Apr 2022 03:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 27 Apr 2022 03:56 PM IST
सार

झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग काफी लंबे समय से चल रही थी। इसके बाद सरकार द्वारा इस पर विचार किया गया और वीरांगना लक्ष्मीबाई नाम इसे दिया गया। लेकिन शहर को लोगों को झांसी का नाम हटना पसंद नहीं आया और उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम के साथ झांसी को जोड़ने की मांग की  थी जिसे स्वीकार कर लिया गया। 

विज्ञापन
'Veerangana Laxmibai, Jhansi': The name of the city again associated with the name of the station
वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार माह पूर्व झांसी के रेलवे स्टेशन के नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया गया था। स्टेशन के नाम से झांसी हटने का शहर के लोगों द्वारा भारी विरोध किया गया। लेकिन, अब एक बार फिर स्टेशन के नाम के साथ झांसी जोड़ दिया गया है। अब स्टेशन का नाम 'वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी' हो गया है।

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा था कि रानी और झांसी को अलग नहीं किया जा सकता। रानी ने झांसी के लिए खुद को बलिदान कर दिया। महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा के नेता खुद स्टेशन के नाम में झांसी जोड़ने की मांग कर रहे हैं। ये राजनीतिक मुद्दा नहीं जनभावना का सवाल है। स्टेशन के नाम में झांसी जोड़ा जाए।
विज्ञापन


झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बुंदेलखंड की जनता की मांग पर जनप्रतिनिधियों की तरफ से इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया था। विगत तीन अगस्त को इस बात की जानकारी लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दी थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों की टिप्पणियां और विचार आमंत्रित किए थे। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद 24 नवंबर 2021 को गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को नाम बदलने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


133 साल पुराना हो गया स्टेशन 
स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई से लेकर आजादी तक का गवाह झांसी रेलवे स्टेशन एक जनवरी को 133 साल पुराना हो गया। इसका उद्घाटन एक जनवरी वर्ष 1889 को हुआ था। ग्रेट इंडियन पेनिनसुलर रेलवे ने इसको स्थापित किया था। शुरुआत में भाप के इंजन से इक्का-दुक्का ट्रेनें ही चलती थीं, आज यह स्टेशन देश के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले स्टेशनों में से एक है। यहां से प्रतिदिन 250 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed