फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Veerangana Laxmi Bai Jhansi railway station dispute MP Anurag Sharma said mistake is being rectified

झांसी: रेलवे स्टेशन के नाम पर विरोध बढ़ा तो सांसद ने मारी पलटी, कहा- सुधारी जा रही गलती

Sun, 09 Jan 2022 06:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 06:00 PM IST
सार

झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ने कहा है कि लिपिकीय त्रुटि की वजह से स्टेशन के नाम से झांसी छूट गया है। गलती को ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
Veerangana Laxmi Bai Jhansi railway station dispute MP Anurag Sharma said mistake is being rectified
रेलवे स्टेशन, फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 28 दिसंबर 2021 को जारी की गई अधिसूचना में झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया गया था। स्टेशन का नाम बदलने का श्रेय लेने वालों में झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा भी आगे थे। लेकिन, स्टेशन के नाम से झांसी हटने पर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। सभी दल इस मुद्दे पर एक मत हो गए थे। यहां तक कि कांग्रेसियों ने तो स्टेशन पर पहुंचकर शिलापट्ट पर नाम के आगे पेंट से झांसी लिख दिया था।

विज्ञापन


सदर विधायक रवि शर्मा ने भी रेल मंत्री को पत्र लिखकर स्टेशन में झांसी का नाम जोड़ने की मांग की थी। विरोध बढ़ता देख सांसद पलटी मार गए हैं। उन्होंने कहा कि लिपिकीय त्रुटि की वजह से स्टेशन के नाम से झांसी छूट गया है। गलती को ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखा गया है। इसकी प्रक्रिया लंबी है, लेकिन पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed