फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vasant happy festival

वसंत खुशी एवं उल्लास का पर्व: कुलपति

Wed, 17 Feb 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Vasant happy festival
झांसी। ज्ञानाश्रम सरस्वती शक्ति पीठ के तत्वावधान में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजकीय संग्रहालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। महारानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति अरविंद कुमार ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई।
विज्ञापन

कुलपति अरविंद कुमार ने वसंत को ऋतुराज बताया। कहा, यह खुशी एवं उल्लास का पर्व है। इस दौरान प्रसिद्घ कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के जन्मदिवस पर उनको याद किया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला ने बसंत को उल्लास का पर्व बताया। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने भी अपने संस्मरण ताजा किए। इस दौरान श्रीप्रभु श्रीरामलाल संगीत महाविद्यालय की सलोनी, कनिष्का, कीर्ति, श्वेता अग्रवाल, अंकिता, अनुराग, प्रदीप तिवारी, नमित खरे आदि ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। जिस सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध रह गए। कार्यक्रम के दौरान डा.धून्नूलाल गौतम, जयदेव पुरोहित, दिनेश भार्गव, राजेंद्र भारद्वाज, सीपी भार्गव, गोकुल दुबे, डा.जिनेंद्र जैन, जय कमार, चेतन्य कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, तरंग व्यास, हरिशरण शुक्ला, वैभव तिवारी, प्रमोद मिश्रा, रामजी शाडिल्य राजतिलक, चंद्र कुमार उपाध्याय समेत अन्य उपस्थित थे। प्रबंधक मदनलाल बबेले ने आखिरी में धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed