{"_id":"f5f5d14f550a75f44182b7662c1b535f","slug":"vanijya-kar-daftar-me-lagi-aag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर दफ्तर में लगी आग, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर दफ्तर में लगी आग, भगदड़
झांसी / ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग के सभाकक्ष में सोमवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से सभाकक्ष का एसी व कुर्सियां जल गईं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
इलाहाबाद बैंक से जेल चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय के सभाकक्ष को इन दिनों अस्थायी व्यापारी कक्ष बना दिया गया है। चूंकि, पहले सभाकक्ष को सिर्फ अफसर व कर्मचारियों की मीटिंग के लिए खोला जाता था। बाकी समय कक्ष पर ताला लगा रहता था। मगर इन दिनों इस सभागार को व्यापारियों के बैठने के लिए भी खोल दिया गया है। मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे सभाकक्ष में लगे एसी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद जब एसी टूटकर नीचे गिरा, तब कर्मचारियों को आग लगने का पता लगा। देखते ही देखते एसी की आग ने कक्ष में रखी कुर्सियों को अपनी चपेट में ले लिया। कक्ष की खिड़कियों व मुख्य द्वार से जब धुआं निकलते देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। इधर, देखते ही देखते बिल्डिंग में बैठे सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय के बाहर आ गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया।