फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vande Bharat Express caught fire Bhopal to Jhansi

Vande Bharat Express: भोपाल से झांसी आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, मचा हड़कंप, खाली कराया कोच

Mon, 17 Jul 2023 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Jul 2023 09:43 AM IST
सार

वंदे भारत एक्सप्रेस में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। एक्सप्रेस भोपाल से झांसी आ रही थी। सूचना पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिस कोच में आग लगी उसमें 36 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express caught fire Bhopal to Jhansi
fire in Vande Bharat Express - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से सोमवार की सुबह 5:40 बजे चलकर झांसी से होते हुए हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के C-14 कोच में आग लग गई। आग की घटना बीना रेलवे स्टेशन से पहले सुबह 7:10 बजे हुई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर गार्ड ने गाड़ी रुकवा दी और यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतरने के लिए कहा। इसके बाद पूरी गाड़ी को खाली करा लिया गया। सूचना पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिस कोच में आग लगी उसमें 36 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि अचानक उन्हें ट्रेन के नीचे आग धधकने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने सूचना ट्रेन के गार्ड को दी। बताया जा रहा है कि आग कोच में लगी बैटरी में लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि भोपाल से हजरत निजामुद्दीन तक वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह गाड़ी झांसी, ग्वालियर व आगरा कैंट स्टेशन पर रूकती हुई हजरत निजामुद्दीन तक जाती है। यह मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed