{"_id":"5a29a0454f1c1b72548c1e4a","slug":"van-way-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिक चौक में तीन दिन के भीतर वन-वे व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिक चौक में तीन दिन के भीतर वन-वे व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
van way road, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के प्रमुख बाजार मानिक चौक को जाम से निजात दिलाने के लिए वहां वन-वे पर सहमति बन गई है। तीन दिन के भीतर यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। शीघ्र ही अवैध कब्जे भी हटा दिए जाएंगे। कारोबारियों ने इस पर सहमति जताते हुए हर संभव मदद की बात कही है।
मानिक चौक बाजार में 20 फुट चौड़ा रोड है, पर अतिक्रमण की वजह से 10 फुट में सिमट कर रह गया है। सड़क तक दुकानें फैली हैं। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें सड़क तक बढ़ा ली हैं।
पार्किंग के मुकम्मल इंतजाम नहीं हैं। इससे समस्या और विकराल हो गई है। अक्सर जाम लग जाता है। स्कूूलों की छुट्टी के बाद तो कई स्कूली वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है और तब देर तक जाम लगा रहता है। सड़क के आसपास खोमचे वाले भी जम जाते हैं और हालात और बिगड़ जाते हैं। कारोबारियों का कहना है कि जाम लगने की वजह कारोबार प्रभावित हो रहा है। बिक्री चौथाई ही रह गई है। जाम से मानिक चौक से जुड़ा, बड़ा बाजार, गांधी रोड, खोआ मंडी और सुभाष गंज इलाके भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
हम सहमत हैं
वन-वे व्यवस्था लागू होने से किसी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। इस पर हमारी सहमति है। अब तक छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था बनाने के लिए व्यापारी नगर निगम का सहयोग कर चुके हैं। दावे कागज तक ही सीमित रह गए हैं। पार्किंग ही स्थायी समाधान है।
अतुल जैन, अध्यक्ष
कड़ाई से लागू करें
वन-वे पर हमारी सहमति है, लेकिन इसे कड़ाई से लागू करें। यदि ऐसा नहीं किया तो मानिक चौक में जाम की समस्या दिन पर दिन विकराल होती जा रही है। सीएम से लेकर मंडल व जनपद स्तर अधिकारियों को समस्या से रूबरू कराया गया। जल्द ही समस्या निदान नहीं होगा तो सभी व्यापारी अनशन पर बैठ जाएंगे।
विवेक सेठ, महामंत्री
ठेले वालों को हटाया जाए
अतिक्रमण के साथ ठेले वालों की आवाजाही जाम का सबसे बड़ा कारण है। इन ठेले वालों को बाजार से बाहर खड़ा कराने के लिए रणनीति बननी चाहिए तथा दोपहिया व चार पहिया पार्किंग के लिए भी विकल्प ढूढ़े जाने चाहिए।
जगत शिवहरे, संरक्षक
स्कूली वाहनों के लिए रास्ता हो साफ
स्कूल के समय स्कूली वाहनों को बाजार से निकलने में समस्या होती है। छोटे-छोटे बच्चे घंटों घर देरी से पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वन वे व्यव्स्था लागू करना ही एकमात्र विकल्प है। प्लान तैयार किया जा चुका है। बस लागू करने की देर है।
विनोद सब्रवाल, सदस्य
बाजार में कदम-कदम पर जाम
खरीददारी करने आई हूं। पार्किंग की व्यवस्था न होने कारण बाजार से आधा किलोमीटर पहले कार पार्क करना पड़ा। पैदल भी आएं तो जाम के कारण बाजार में चल पाना मुमकिन नहीं है।
काजोल राय, बरुआसागर
दो पहिया से आना मुसीबत
भीड़भाड़ होने के कारण बाजार करने के लिए दोपहिया वाहन से आया फिर भी जाम में फंस गया। दुकान तक पहुंचने में आधा घंटा लग गया। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सड़क किनारे अपना वाहन खड़ा करना पड़ा
ऑस्कर फ्रांसिस, खातीबाबा
पैदल चलना आसान नहीं
शादी की खरीददारी करने आई थी। पार्किंग न होने के कारण कोतवाली के पास अपने चार पहिया वाहन को पार्क किया। पैदल बाजार आने में आधा घंटा लग गया। ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी खरीददारी पूरी नहीं हो सकी।
कविता झा, रॉयल सिटी
खरीददारी करना मुश्किल
मानिक चौक में खरीददारी करना मुसीबत बन गया है। दो पहिया बाजार में ले जाना सबसे बड़ी समस्या है। जाम से आधा घंटे जूझने के बाद दुकान पर पहुंचा। वहां भी गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं है।
रोशन पाल, कोछाभांवर
वन-वे सिस्टम लागू करेंगे
मानिक चौक को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वन-वे के लिए प्लान बनाया गया है। इसमें व्यापारियों से भी सहयोग मांगा है। सहमति है तो तीन दिन के भीतर वन-वे सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए एक रूट कोतवाली के सामने चिन्हित किया जा चुका है। दूसरा चिन्हित करना बाकी है। दूसरा रूट चिन्हित होते ही सिस्टम लागू कर दिया जाएगा।
सुभाष यादव, ट्रैफिक इंसपेक्टर
अवैध कब्जों की सूची बनी
अतिक्रमण करने वाले 309 व्यापारियों को चिन्हित किया जा चुका है। लिस्ट कोतवाल को रिसीव करा दी गई है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस और व्यापारियों की बैठक होनी थी, लेकिन ज्यादातर अधिकारी अवकाश पर थे। इस कारण बैठक नहीं हुई। शीघ्र ही बैठक करेंगे। कब्जे हटाए जाएंगे।
रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त