फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   valentine week

प्यार का चढ़ेगा खुमार, उपहार देकर करेंगे इजहार

Thu, 06 Feb 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
valentine week
बाजारों में बिक रहे प्यार के इजहार के कार्ड।
झांसी। प्रीत की चूनर ओढ़े प्रेमियों का त्योहार आ गया है। प्यार के इस गुलाबी मौसम में दिल के जज्बात बयां होंगे, तो कुछ रिश्ते जवां होंगे। कसमें वादे होंगे, यादों के साए होंगे। दिन फू लों से महकेंगे, प्रेमी पंछी से चहकेंगे। खुशनुमा वेलेंटाइन वीक को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सात फरवरी को रोज डे से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होगी। वेलेंटाइन वीक के लिए गिफ्ट गैलरी तैयार हैं। चारों ओर प्यार का सुर्ख लाल रंग छाया है। बाजार को दिलकश अंदाज में सजाया गया है। वहीं रिश्तों में मिठास घोलने के लिए कई तरह के आकर्षक गिफ्ट भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होगी। सदर स्थित गिफ्ट गैलरी में कई तरह के गुलाब मिल रहे हैं। फेदर रोज, क्रिस्टलरोज, सॉफ्ट टॉय रोज, टैडी रोज आदि की आकर्षक रेंज बाजार में मौजूद है। इसकी कीमत 175 रुपये से शुरू है। इसके अलावा गुलाबी और लाल रंग के टैडी, कपल टैडी भी पसंद किए जा रहे हैं। कपल्स विद लाइटिंग, कपल मग, एलईडी फोटो फ्रेम, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड समेत तमाम गिफ्ट से गैलरी सजी हुई हैं।
विज्ञापन

-------------
ये हैं विशेष उपहार और उनकी रेंज
कपल स्टैच्यू- 175 रुपये से शुरू
कपल्स विद लाइटिंग- एक हजार रुपये से शुरू
कपल मग- 199 रुपये से शुरू
फ ोटो फ्रे म- 100 रुपये से शुरू
विंड चाइम- 250 रुपये से शुरू
चॉकलेट बॉक्स- 150 रुपये से शुरू
ग्रीटिंग कार्ड- 50 रुपये से शुरू
--------------
सात दिनों तक चलेगा प्यार का त्योहार
वेलेंटाइन वीक के तहत सात फरवरी को रोज डे, आठ फरवरी को प्रपोज डे, नौ फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टैडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे
विज्ञापन
विज्ञापन

और 14 फ रवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। युवा गिफ्ट गैलरी पर पहुंचकर अपने पार्टनर के लिए गुलाब और उपहारों की खरीद कर रहे हैं।
बाजार में चाइना के उत्पादों की आमद कम है। रोज और टैडी की वेलेंटाइन वीक में काफी मांग रहती है। इसके लिए तैयारी कर ली है।
विनोद कुमार, मानिक चौक
वेलेंटाइन वीक को लेकर उपहारों का लेनदेन शुरू हो गया। उस समय कॉलेजों में अवकाश हो जाएंगे, बीच में संडे आ जाएगा। इसलिए युवाओं ने अभी से गिफ्ट लेना शुरू कर दिया है। इस बार लाइट के उपहारों की विशेष रेंज आई है।

पंकज शर्मा, प्रेमनगर
----------
वेलेंटाइन वीक को लेकर युवाओं उत्साह है। उपहारों की विशेष रेंज आई है। इसमें फोटो फ्रेम, रोज, चॉकलेट और टैडी की विशेष रेंज है। हार्ट शेप में एलईडी फोटो फ्रेम की मांग है।
वरुण कोहली, सीपरी बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed