{"_id":"5e0123d58ebc3e87be2ceeaa","slug":"vahan-thief-arrest-eith-scoter-find-jhansi-news-jhs155762499","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरफ्तार, आठ स्कूटी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरफ्तार, आठ स्कूटी मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने बूढ़ा पुल के पास से शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की आठ स्कूटी बरामद की हैं। यह सभी गाड़ियां कोतवाली व सीपरी बाजार इलाके से चोरी की गई थीं। पुलिस ने पूछताछ में फरार साथियाें की भी जानकारी हासिल की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी डॉॅ. ओपी सिंह ने बताया कि महानगर में वाहन चोरों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए गए थे। रविवार को सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता व ग्वालियर मार्ग चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह भदौरिया को सूचना मिली कि साहनी विहार कॉलोनी से स्कूटी चोरी करने वाला चोर कानपुर मार्ग से निकलने वाला है। पुलिस टीम ने बूढ़ा पुल के पास से स्कूटी सवार युवक को दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम थाना सीपरी बाजार के शिवदुर्गा नगर निवासी परवेज उर्फ शेख मुजीब बताया।
आरोपी की निशानदेही पर हाइवे पर स्थित मंदिर के पास बने खंडहर के पास छिपाकर रखी करीब सात अन्य स्कूटी बरामद कीं। सभी गाड़ियां कोतवाली व सीपरी बाजार क्षेत्र से चोरी की थीं। इन गाड़ियों को मध्य प्रदेश में बेचने की तैयारी थी। आरोपी पर तीन मामले भी दर्ज हैं। एसएसपी ने टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की भी घोषणा की है। टीम में चमनगंज चौकी प्रभारी एसआई अनुपम मिश्रा, सर्वेश कुमार, शिववीर सिंह, अभिषेक शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, विपिन, मुकेश व सौरभ शर्मा रहे।