{"_id":"5f69037f8ebc3ee1d21e49e5","slug":"vahan-owner-information-to-one-minute-for-engine-and-chessis-number-jhansi-news-jhs1768250157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनटों में मिलेगी इंजन व चेसिस नंबर से वाहन मालिक की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनटों में मिलेगी इंजन व चेसिस नंबर से वाहन मालिक की जानकारी
विज्ञापन
Vahan owner information to one minute for Engine and chessis number
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। चोरी के वाहनों से अपराध को अंजाम देकर वाहन को लावारिस हालत में छोड़कर भाग जाना व बरसों से थानों पर खड़े वाहनों के सही मालिक का नाम अब मिनटों में पता चल जाएगा। व्हीकल चेसिस आईडेंटीफिकेशन वैन के जरिए यह सब कुछ आसान होगा। जल्द ही यह वैन झांसी पुलिस को भी मिलने जा रही है। इससे थानों पर लंबे समय से खड़े वाहनों के सही इंजन नंबर व चेसिस नंबर पता कर मालिकों को जानकारी दी जा सकेगी।
अक्सर सामने आ रहा है कि अपराधी चोरी के वाहनों से वारदात को अंजाम देते हैं। बदमाश जिस व्यक्ति के वाहन को वारदात में शामिल करते हैं उसके इंजन और चेसिस नंबर को मिटा देते हैं। इससे पुलिस को वाहन मालिक का पता लगाने के साथ ही बदमाशों को पकड़ने मेें खासी परेशानी होती है। लेकिन, पुलिस की यह बड़ी समस्या अब दूर होने जा रही है। अब झांसी पुलिस भी बड़े महानगरों की तर्ज पर व्हीकल चेसिस आईडेंटीफिकेशन वैन से लैस होगी। इस व्हीकल चेसिस आईडेंटीफिकेशन सिस्टम वैन के जरिए महज पांच से छह मिनट में वाहन के सही मालिक का नाम पता चल जाएगा। अब तक चोरी के वाहन या अपराधियों द्वारा छोड़े गए लावारिस वाहनों के सही मालिक का नाम पता प्राप्त करने में सात से आठ घंटे का समय लगता था। अत्याधुनिक उपकरणों से वैन लैस रहेगी।
इतना ही नहीं इस वैन में लगे अत्याधुनिक उपकरणों की सबसे बड़ी खास बात यह है कि गाड़ी का इंजन व चेसिस नंबर चाहे कितना भी मिटा दिया जाए, लेकिन इस वैन में लगी मशीन उसे डिटेक्ट कर लेगी। इसके लिए वैन में लगे उपकरण को इंजन व चेसिस नंबर पर सेट करना होगा। अगर इन नंबरों को किसी चीज से खुरचकर मिटाया भी गया है तो इस पर एक स्पेशल स्प्रे मारते ही नंबर स्पष्ट हो जाएगा और मशीन नंबर को स्कैन कर लेगी। साथ ही मिनटों में गाड़ी के मालिक का सही नाम व पता मिल जाएगा।
विज्ञापन
कैसे करेगा काम
- वैन में लगे उपकरण को चेसिस व इंजन नंबर के ऊपर सेट करना होगा।
- नंबर पर एक स्प्रे किया जाएगा, स्प्रे डालते ही इंजन व चेसिस नंबर उभर कर सामने आ जाएगा
- सही नंबर मालूम होने पर मालिक का नाम पता प्राप्त होगा
पहले गाड़ी मालिक का नाम पता करने में काफी समय लग जाता था। वैन के मिलने के बाद मिनटों में गाड़ी मालिक का सही नाम और पता चल जाएगा। इससे पुलिस को भी खासी राहत मिलेगी।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी