{"_id":"5fee27f78ebc3e40fc606431","slug":"vahan-chalak-rounding-for-made-high-security-number-plate-jhansi-news-jhs1848997161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने भटक रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने भटक रहे वाहन चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले के वाहन चालक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने के लिए भटक रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से प्रक्रिया को लेकर प्रचार- प्रसार नहीं कराए जाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही प्लेट के शुल्क के नाम पर डीलर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। आलम यह है कि अब तक महज एक लाख वाहनों पर ही नंबर प्लेट लग सकी है।
शासन ने 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए हैं। प्लेट बनाने और लगाने का काम डीलरों को सौंपा गया है। पहले शासन की ओर से 31 दिसंबर समय सीमा तय की गई थी, जिसे हाल ही में 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया। लेकिन, जिले में अब तक एक लाख वाहनों पर ही नंबर प्लेट लग सकी है। करीब 50 हजार आवेदन पेंडिंग में चल रहे हैं। प्लेट लगवाने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण लोग भटक रहे हैं।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नंबर प्लेट लगाने का काम डीलरों द्वारा किया जाना है, लेकिन प्लेट देर से बन पा रही है। ऐसें वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। डीलरों से इसकी रिपोर्ट भी मांगी जा रही है। वाहन चालक राहुल कुमार का कहना है कि नंबर प्लेट लगवाने के लिए कई दिनों से डीलर के यहां जा रहे हैं, लेकिन आवेदन नहीं हो पा रहा है। राजेश सिंह का कहना है कि नंबर प्लेट का झंझट परेशान कर रहा है। इसके लिए विभागीय स्तर पर पहल की जानी चाहिए।
विज्ञापन
यहां से बनवाएं नंबर प्लेट
एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन के अधिकृत डीलर के यहां बनेगी। चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन के लिए अलग-अलग शुल्क तय है। वाहन स्वामी को अपनी आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के साथ डीलर के यहां आवेदन करना होगा। प्लेट बनने के बाद डीलर की ओर से सूचना दी जाएगी। इसके अलावा लोग ऑनलाइन आवेदन करके भी प्लेट बनवा सकते हैं। book my hsrp वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।