{"_id":"5fbd5e938ebc3e9b89791886","slug":"vahan-chalak-dead-suspence-condition-jhansi-news-jhs1818526135","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक की संदिग्ध हालात में मौत, कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालक की संदिग्ध हालात में मौत, कुएं में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ग्वालियर से वाहन लेकर आए चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव कुएं में पाया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चालक के परिजन मौत को संदिग्ध बता रहे जबकि पुलिस ने इसे दुर्घटना बताया है।
ग्वालियर, पुरानी छावनी निवासी सुनील जाटव (28) पुत्र रामबक्स गाड़ी चलाता था। 16 नवंबर को वह अल्टो कार लेकर झांसी आया था। उसके साथ सहायक के रूप में जितेंद्र भी था। इस दौरान भोजला मंडी के पास उसने एक गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद तेज रफ्तार गाड़ी लेकर वह शहर की ओर भागा लेकिन, बीच रास्ते में गाड़ी का तेल खत्म हो गया। उसके बाद वह पैदल ही तेल के इंतजाम में जा रहा था। पुलिस के मुताबिक तभी वह बजरंग चौकी, मैरी गांव के पास झाड़ के पास बने कच्चे कुएं में अचानक गिर पड़ा। कुछ देर बाद पीछा करने वाले लोग भी वहां पहुंच गए। यह सभी लोग सहायक जितेंद्र को लेकर थाने पहुंच गए। तब तक सूचना मिलने पर गाड़ी मालिक शैलेंद्र धाकड़ भी वहां पहुंच गया। थाने में सभी के बीच सुलह हो गई लेकिन, सुनील के बारे में कुछ मालूम नहीं चला। इसके बाद उसकी खोज-खबर शुरू हुई। इसी बीच आज एक शव के कुएं में मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तलाशी लेने के बाद शव सुनील का निकाला। सूचना मिलते ही सुनील के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस सुनील की मौत को सामान्य दुर्घटना बता रही लेकिन, सुनील के परिजन घटना को संदिग्ध बात रहे। भतीजे दमोदर का कहना है सुनील का वाहन मालिक के साथ विवाद चल रहा था। उस दिन पहली बार शैलेंद्र उसे घर बुलाने आया था। हालांकि विवाद की वजह उसके परिजन नहीं बता सके। उन लोगों ने घटना की जांच कराने की मांग की लेकिन, पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली। नवाबाद इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद सुनील का शव परिजनों को सौंप दिया गया। सुनील के घर में पत्नी के अलावा दो बच्चियां भी हैं।