फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vaccine got done in Ayodhya and Bijnor from Jhansi's phone numbers

झांसी के फोन नंबरों से अयोध्या और बिजनौर में लग गई वैक्सीन

Wed, 05 Jan 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vaccine got done in Ayodhya and Bijnor from Jhansi's phone numbers
झांसी। कोविड टीकाकरण में आए दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा केस झांसी के फोन नंबरों से अयोध्या और बिजनौर में वैक्सीन लगने के सामने आए हैं। अब दूसरी डोज लगने का भी मेसेज आ रहा है। इसकी सूचना भी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन या फिर ऑनस्पॉट पंजीकरण होता है। इस दौरान मोबाइल नंबर बताना पड़ता है। फिर नंबर पर ओटीपी आता है, जिसको बताने के बाद ही वैक्सीन लगती है। मगर झांसी के खातीबाबा निवासी प्रेम कुमार गौतम के फोन नंबर से अयोध्या के मवई पीएस कसारी स्वास्थ्य केंद्र पर तीन महिलाओं को वैक्सीन लग गई। इनके नाम शालिनी, पूनम और प्रियंका हैं। उन्होंने बताया कि तीनों को 15 दिसंबर को वैक्सीन लगी। अब नौ मार्च से छह अप्रैल के बीच दूसरी वैक्सीन लगने का मेसेज आ रहा है। उन्होंने इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से भी की है। वहीं, बंसल कॉलोनी निवासी युवक के फोन पर 4 जनवरी को मेसेज आया कि उसके नंबर से बिजनौर के नूरपुर अर्बन केंद्र पर विनोद नामक युवक को वैक्सीन लग गई। साथ ही दूसरी डोज लगवाने का भी मेसेज आया। इस मामले की सूचना भी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

बिना ओटीपी बताए कैसे लग जा रहा है टीका?
इन केसों में सबसे अहम बात ये है कि दोनों ही लोगों के मोबाइल फोन पर ओटीपी आया। पहले ये लोग समझ नहीं पाए कि आखिर ओटीपी किस बात का आया है। जब देखा तो टीकाकरण को लेकर जिक्र था। फिर उनके पास किसी का ओटीपी पूछने के लिए फोन भी नहीं आया और वैक्सीन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे लगेगी दूसरी डोज, कैसे डाउनलोड होगा प्रमाणपत्र?
जिस पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए टीका लगता है, उसी पर वैक्सीनेशन डाउनलोड होता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जिन दो नंबरों से चार लोगों को टीका लगा है, उनके वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र कैसे डाउनलोड होंगे। वहीं, दूसरी डोज भी कैसे लगेगी। क्या ऐसे ही फर्जीवाड़ा करके दूसरी डोज लगा दी जाएगी।
अयोध्या और बिजनौर में टीका लगने के मामलों की जांच कराई जाएगी। पता किया जाएगा कि आखिर कैसे ऐसा हुआ है। - डॉ. रविशंकर, जिला टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed