फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vaccination started everywhere except hotspots, containment area

हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट को छोड़ सभी जगह टीकाकरण शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Vaccination started everywhere except hotspots, containment area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
झांसी। गर्भवती और बच्चों को टीका लगवाने के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने फिर से टीकाकरण शुरू करने की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस के चलते इन सेवाओं को बंद कर दिया गया था लेकिन अब हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर निर्धारित दिवस पर यह सेवाएं कुछ प्रतिबंधों के साथ लाभार्थियों को दी जाएंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं, वहां टीकाकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। टीकाकरण कार्यक्रम के संचालन में कोविड-19 की रोकथाम और बचाव के लिए निर्गत सामान्य प्रोटोकॉल जैसे सामाजिक दूरी व अन्य सुरक्षा उपायों का पालन किया जाएगा। सभी से अपील है कि वह अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण जरूर कराएं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए टीकाकरण सेवाएं पहले की तरह चिकित्सा इकाइयों में तय दिवस और समुदाय स्तर पर ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएनडी) के दिन उपलब्ध कराई जाएंगी। नगरा पीएचसी में प्रसव शुरू टीकाकरण के साथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा को आकस्मिक सेवाएं शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिसमें प्रसव की सुविधा भी शामिल है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए सावधानियां - सभी प्रथम पंक्ति कार्यकर्ता आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी को समुदाय में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने से पहले मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य। - एएनएम द्वारा सत्र के प्रारंभ होने से पूर्व स्वच्छता के मानक प्रोटोकॉल अनुसार कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन, पानी से हाथ जरूर धोएंगी। - प्रत्येक लाभार्थी को टीका लगाने या प्रसव पूर्व सेवाएं देने से पहले और बाद में सैनिटाइजर से हाथ को साफ करेंगी। - एएनएम के पास कम से कम एक सैनिटाइजर अवश्य उपलब्ध कराया जाए और सत्र के दौरान एएनएम आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इसको उपयोग किया जाए। - यदि किसी प्रथम पंक्ति कार्यकर्ताओं में खांसी, गले में खराश और बुखार के लक्षण होते हैं तो उसे तत्काल ड्यूटी से प्रतिबंधित करते हुए कोरोना जांच के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed