फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Used to use the location of Bangladesh to throw dust in the eyes of the police

Jhansi News: पुलिस की आंख में धूल झोंकने को बांग्लादेश की लोकेशन का करते थे इस्तेमाल

Wed, 21 Jun 2023 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Used to use the location of Bangladesh to throw dust in the eyes of the police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। एंटी वायरस बेचने की आड़ में विदेशियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले चारों जालसाज तकनीकी के माहिर हैं। पुलिस से बचने को यह लोग तकनीक का सहारा लेकर बांग्लादेश के नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे। पुलिस टीम इनकी यह तकनीक समझाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक गुरसराय के गांधी नगर निवासी करन सिंह चारों में सबसे शातिर है। करन सबसे पहले दिल्ली नौकरी करने गया था। यहां अजीत से उसकी दोस्ती हो गई। अजीत ने ही करन को ऑनलाइन ठगी का आइडिया सुझाया। करन के पुलिस से पकड़े जाने की आशंका जाहिर करने पर अजीत ने उसे बांग्लादेश के सर्वर के इस्तेमाल करने का तरीका सिखाया। इसकी मदद से पुलिस की निगाह में आए बिना वह ठगी करने लगा। झांसी वापस लौटने के बाद करन ने अपने भाई लखपत एवं अजय को भी यह काम सिखा दिया। कुछ दिनों बाद अपने दोस्त बॉबी को गिरोह में शामिल कर लिया। पिछले दो साल से यह लोग मऊरानीपुर में एक किराए का घर लेकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे लेकिन, बॉबी का मऊरानीपुर के कुछ लड़कों से विवाद हो गया। इन लोगों ने भी कुछ समय तक इनके साथ काम किया था लेकिन, बाद में अलग हो गए। इन लोगों ने ही पुलिस को इनके कारनामों के बारे में बता दिया। बता दें कि मऊरानीपुर पुलिस ने सोमवार को इन चारों को गिरफ्तार कर लिया था। आपसी फूट पड़ जाने से पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। पूछताछ में करन ने पुलिस को बताया कि एक हजार से अधिक लोगों से करीब पचास लाख रुपये की ठगी कर चुके। पूछताछ में करन ने पुलिस को बताया कि निगाह में आने से बचने को वह लोग बेहद मामूली रकम की ठगी करते थे। विदेशियों को शिकार बनाने से डॉलर में भुगतान मिलता था। 10-20 डॉलर लेने की वजह से कोई शिकायत नहीं कराता था। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी का कहना है इनका नेटवर्क दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम आदि से जुड़ा है। मास्टर माइंड के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed