{"_id":"6179a602a577e7378e3dcea1","slug":"urea-will-bring-a-base-card-to-buy-dm-jhansi-news-jhs2076172102","type":"story","status":"publish","title_hn":"- डीएम ने किया पीसीएफ गोदाम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- डीएम ने किया पीसीएफ गोदाम का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बफर गोदाम रक्सा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी दशा में सहकारी समितियां उर्वरक विहीन न रहें। जहां उर्वरक की कमी हो, वहां प्राथमिकता के आधार पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि गोदाम पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जाएं। यूरिया खरीदने के लिए किसानों को आधार कार्ड के साथ आना होगा। ई-पॉस मशीन के माध्यम से उन्हें उर्वरक दिया जाएगा। खाद, बीज, उर्वरक व दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा। नामित पर्यवेक्षण अधिकारी उर्वरक विक्रेता व साधन सहकारी समिति पर उपस्थित रहें।
इस मौके पर डीडी कृषि केके सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ सौरभ कुमार, एआर कोऑपरेटिव अनूप कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।